बलौदाबाजार,
फागूलाल रात्रे, लवन।
फागूलाल रात्रे, लवन।
नगर पंचायत लवन वार्ड क्र. 04 निवासी एवं क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यवसायी और धनीराम ताम्रकार के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में शोक की लहर है। श्रद्वांजलि देने के लिए पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, राजेश्री महंत रामसुंदर दास, कसडोल विधायक संदीप साहू, भाटापारा विधायक इंद्रसाव, शैलेश नितिन त्रिवेदी, जोगी कांग्रेस से प्रदेशअध्यक्ष अमित जोगी, रवि भारद्वाज, नीरज पटेल, विजय जैन, विद्याभूषण शुक्ल, दिनेश यदु, पूर्व विधायक शकुंतला साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पवन साहू, कांग्रेस पार्टी की जिलाध्यक्ष पदमेश्वरी साहू, सुशील बंजारे, सहदेव जोशी सहित सभी नेतागण अलग-अलग समय पर ताम्रकार निवास पहुंचकर स्वर्गीय धनीराम ताम्रकार के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्वांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त किये। पारिवारिक जनों में दिवंगत धनीराम ताम्रकार के पुत्र अजय ताम्रकार, प्रकाश ताम्रकार (पार्षद) और शक्ति ताम्रकार सहित परिवार के अन्य सदस्य शोक कार्यक्रम में उपस्थित थे।










