बलौदाबाजार,
फागूलाल रात्रे, लवन।
फागूलाल रात्रे, लवन।
कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देश एवं जिला आबकारी अधिकारी मुकेश अग्रवाल के नेतृत्व में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा पर कार्रवाई की जा रही है।इसी कड़ी में 23 हजार का देशी मदिरा मसाला एवं महुआ लाहन जब्त किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 20 मई को वृत्त पलारी में आबकारी विभाग द्वारा आरोपिया परदेशनिन भारती पति प्रकाश भारती उम्र 40 वर्ष साकिन भरवाडीह थाना पलारी के कब्जे से 10 पाव कुल 1.8 बल्क लीटर देशी मदिरा मसाला जब्त किया गया। देशी मदिरा मसाला का बाजार मूल्य 1,000-होना पाया गया।इसी प्रकार 21 मई को आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आरोपी (1) सुभाष पात्रे पिता कन्हैया छोटेलाल उम्र 29 वर्ष ग्राम खपरी (R) थाना सिटी कोतवाली बलौदाबाजार के कब्जे से 30 पाव देशी मदिरा मसाला कुल 5.400 बल्क लीटर एवं आरोपी (2) हेमंत कुमार जांगड़े पिता सुखदेव उम्र 44 वर्ष ग्राम बिटकुली के कब्जे से 40 पाव देशी मदिरा मसाला कुल 7.200 बल्क लीटर उक्त दोनो आरोपियों के कब्जे से 70 पाव देशी मदिरा मसाला कुल 12.6 बल्क लीटर देशी मदिरा मसाला जप्त किया गया। देशी मदिरा मसाला का बाजार मूल्य 7,000 होना पाया गया।
23 मई को वृत्त कसडोल में आबकारी विभाग द्वारा आरोपी बहादुर पिता बहोरन उम्र 65 वर्ष साकिन महकम चौकी सोनाखान के कब्जे से 15 लीटर हाथभट्ठी कच्ची महुआ शराब जप्त किया गया। महुआ शराब का बाजार मूल्य 3,000 होना पाया गया एवं 200 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया। महुआ लाहन का बाजार मूल्य 12,000 होना पाया गया।
सभी. आरोपियों के विरूद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (2) 59 (क) का प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया।
कार्यवाहियों में सहायक जिला आबकारी अधिकारी जलेश कुमार सिंह, आबकारी उपनिरीक्षक, मनराखन नेताम, पी. माधव राव, विनोद बांधे, आबकारी आरक्षक मौजूद थे।








