बलौदाबाजार,
फागूलाल रात्रे, लवन।
भीम क्रांतिवीर छत्तीसगढ़ के छात्र संघ प्रदेशाध्यक्ष गोपी बंदे की अनुशंसा मे 17 मई को लवन ब्लॉक स्तरीय बैठक होने के दूसरे दिन से ही लवन ब्लॉक प्रत्येक ग्रामों में सामाजिक न्याय यात्रा का मुहिम चलाया जा रहा है। जिसमें ढाबाडीह, बरदा, डोगरीडीह, कारी, जुडा़, तिल्दा इत्यादि ग्राम शामिल थे। इसी कड़ी में सामाजिक न्याय यात्रा के दसवें दिन मंगलवार को ग्राम पंचायत परसाडीह में निकाला गया। जिसमें गांवों के नागरिकों को भारत के संविधान कि जानकारी तथा भीम क्रांतिवीर छत्तीसगढ़ संगठन के उद्देश्यों को अवगत कराया गया। भीम क्रांतिवीर सालों से ही शोषित पीड़ित, वंचित लोगों के हक अधिकारों कि लड़ाई लड़कर उचित न्याय दिलवाने का कार्य करते आ रहा है। छात्र हितों कि समस्या के खिलाफ छात्रों में शिक्षा व आदर्श गुणवत्ता का संचार हो जिससे ग्राम से जिला के प्रति जागरूक किया जायें। भीम क्रांतिवीर छत्तीसगढ़ के संदीप कोसले ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर एक अच्छे गांव का निर्माण एकता व शिक्षा से ही सुंदर बनाया जाता है। उन्होंने ग्रामीणों को एकजुट व सार्थक प्रयास से गांव कि विकास व बदलाव पर मदद कि अपील किए। वही मनीष घृतलहरे ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि समाज में फैले कुरीतियों को दूर किया जाना चाहिए जिस प्रकार रेत, गिट्टियां, ईंटों के मिश्रण से मकान का निर्माण होता है, उसी तरह छत्तीसगढ़ में फैले विभिन्न जातियों के एकता व सोच से मानव समाज का निर्माण किया जाना चाहिए जो एक सभ्य ग्राम का आर्दश बनाया जाता तथा समय के महत्व तथा वृद्धजनों के स्वास्थ्य प्रति, तथा युवा कों शिक्षा का हर संभव है मदद करने कि बात कही एवं ग्रामीणों ने अपने समस्या को बतलाते हुए कहा कि परसाडीह में सीसी रोड, तथा वृद्धजनों को 6 माह से रूके पेंशन का जिक्र किया वहीं एक ग्रामीण ने कहा कि आवास का तीसरा लिस्ट का इंतजार है। सामाजिक न्याय यात्रा के कार्यक्रम में मुख्य रूप से संदीप कोसले प्रदेश उपाध्यक्ष, मनीष घृतलहरे पूर्व जिलाध्यक्ष बलौदाबाजार, नील बंजारे जिलाध्यक्ष, आकाश घृतलहरे महामंत्री, मदन, अमन, विकास कोसले, आकाश कोसले, विकास सोनवानी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।











