बलौदाबाजार,
फागूलाल रात्रे, लवन।
फागूलाल रात्रे, लवन।
कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने मंगलवार को जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्यायें गंभीरता एवं संवेदनशीलतापूर्वक सुनी और सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिये। पिछले सप्ताह की भांति इस सप्ताह भी विभिन्न विकासखंड मुख्यालय से ग्रामीण ऑनलाइन जुड़कर अपनी समस्या रखे। कलेक्टर शर्मा ने विकासखण्ड सिमगा के जनपद कार्यालय से ऑनलाइन जुड़े ग्राम लिमतरा निवासी रामचंद्र के आवेदन की सुनवाई करते हुए उसके निराकरण के लिये जिला अंत्यवसायी अधिकारी को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिये। रामचंद्र पिता समारु राम ने अपने आवेदन में बताया कि वर्ष 2017-18 में शिवकुमार टंडन पिता सोमनाथ टंडन निवासी ग्राम लिमतरा ने जिला अंत्याव्यवसायी सहकारी विकास समिति बलौदाबाजार से ट्रैक्टर के लिए ऋण प्राप्त किया था। शिवकुमार टंडन ने बिना अनुमति के उक्त ऋण में रामचंद्र को जमानतदार बनाया है। जमानत हेतु किसी भी दास्तावेज में कोई हस्ताक्षर नहीं किया गया है।अब हितग्राही द्वारा ऋण राशि नहीं चुकाने पर बैंक द्वारा ज़मानतदार को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है।
इसी तरह कई ग्रामीणों ने पीएम आवास, महतारी वंदन, पेंशन, राशन कार्ड एवं राजस्व सम्बंधित समस्याओं को लेकर आवेदन प्रस्तुत किये।










