बलौदाबाजार,
फागूलाल रात्रे, लवन।
फागूलाल रात्रे, लवन।
मोर गांव मोर पानी मोर तरिया महाभियान के तहत जल संरक्षण एवं संवर्धन के कार्यो को प्राथमिकता के साथ प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत करदा में मोर गांव मोर पानी मोर तरिया महाभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत नया तरिया, डबरी खुदाई, सोख्ता गढ्ढा और जल संचयन जैसे कार्य किए जा रहे है। रोजगार गांरटी के तहत भू-जल स्तर को बढ़ाना किसानों को सिंचाई सुविधा देना और निस्तारी जल की समस्या का स्थायी समाधान करना है। मनरेगा के तहत किसानों को मछली पालन रोजगार मिलता है। जल संरचनाओं का निर्माण करके वर्षा जल को व्यर्थ होने से बचाया जा रहा है। इसके तहत जनता को रोजगार अवसर मिल सकेगा। करदा के सोलहा तरिया में विभिन्न वार्डो के लिए रोजगार गारंटी चल रही है। वही, इस कार्यक्रम से प्रेरित होकर अधिकांश ग्रामीणों ने अपने-अपने घर के बाहर सोखता गढढा बनाना शुरू कर दिए है।











