Tuesday, May 26, 2026
khabreaaptak.com
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • क्राइम
  • खेल
  • जॉब्स एंड एजुकेशन
  • सामाजिक
  • हेल्थ
  • Contact us
No Result
View All Result
khabreaaptak.com
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • क्राइम
  • खेल
  • जॉब्स एंड एजुकेशन
  • सामाजिक
  • हेल्थ
  • Contact us
No Result
View All Result
khabreaaptak.com
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ जन जागृति लोक कलाकार सांस्कृतिक संघ के प्रदेश अध्यक्ष बने विनोद बर्मन 

khabre Aap Tak by khabre Aap Tak
26 May 2026
in छत्तीसगढ़
0
छत्तीसगढ़ जन जागृति लोक कलाकार सांस्कृतिक संघ के प्रदेश अध्यक्ष बने विनोद बर्मन 
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

You might also like

लवन के प्रतिष्ठित व्यवसायी धनीराम ताम्रकार को दी गई श्रद्वांजलि

समय के साथ सामाजिक रीतिनीति में परिवर्तन जरूरी – मोहन बंजारे 

कटते जंगल और घटती हरियाली बन गए संकट के कारण

 बलौदाबाजार,
फागूलाल रात्रे, लवन।
छत्तीसगढ़ जन जागृति लोक कलाकार सांस्कृतिक समिति कलाकार एसोसिएशन संघ में समाजसेवी एवं लोक गायक विनोद बर्मन को मिली बड़ी जिम्मेदारी मिली है उन्हें सर्वसम्मति से बने प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।
छत्तीसगढ़ की लोक कला, संस्कृति एवं सामाजिक चेतना को मजबूत करने के उद्देश्य से कार्यरत छत्तीसगढ़ जन जागृति लोक कलाकार सांस्कृतिक समिति कलाकार एसोसिएशन संघ की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों, वरिष्ठ लोक कलाकारों, समाजसेवियों एवं सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्य लोगों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से प्रसिद्ध लोक गायक एवं समाजसेवी विनोद बर्मन को संगठन का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
इस नियुक्ति के बाद कलाकारों एवं समाज के लोगों में हर्ष का माहौल देखने को मिला। उपस्थित सभी सदस्यों ने विनोद बर्मन को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे वर्षों से लोक कला, समाज सेवा एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। उनके अनुभव एवं नेतृत्व क्षमता का लाभ पूरे संगठन और प्रदेशभर के कलाकारों को मिलेगा।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि आज के समय में लोक कला एवं लोक संस्कृति को संरक्षित एवं प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है। छत्तीसगढ़ की पारंपरिक लोक संस्कृति देशभर में अपनी अलग पहचान रखती है, लेकिन आधुनिकता के दौर में लोक कलाकारों को कई समस्याओं एवं चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे समय में विनोद बर्मन जैसे अनुभवी एवं सामाजिक सोच रखने वाले व्यक्ति का प्रदेश अध्यक्ष बनना संगठन के लिए गर्व और मजबूती की बात है।
नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विनोद बर्मन ने अपने संबोधन में कहा कि वे संगठन द्वारा दिए गए इस महत्वपूर्ण दायित्व को पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य लोक कलाकारों को एक मंच पर जोड़ना, उनकी समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाना तथा कलाकारों को सम्मान एवं उचित पहचान दिलाना रहेगा। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ की पारंपरिक लोक कला, लोक संगीत एवं सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए विशेष अभियान चलाए जाएंगे।
उन्होंने आगे कहा कि समाज सेवा एवं सांस्कृतिक जागरूकता दोनों एक-दूसरे के पूरक हैं। कलाकार समाज का आईना होता है और लोक कलाकार अपनी कला के माध्यम से समाज को जागरूक करने का कार्य करते हैं। इसलिए संगठन आने वाले समय में सामाजिक एकता, शिक्षा, नशा मुक्ति, सांस्कृतिक संरक्षण एवं कलाकार हितों को लेकर प्रदेशभर में कार्यक्रम आयोजित करेगा। बैठक के दौरान संगठन के पदाधिकारियों एवं उपस्थित कलाकारों ने यह विश्वास जताया कि विनोद बर्मन के नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा और प्रदेशभर के लोक कलाकारों को एक मजबूत पहचान दिलाने में सफल होगा। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
Previous Post

डीजल की किल्लत से पंपों पर लग रही ट्रैक्टरों की बेकाबू भीड़ 

Next Post

कटते जंगल और घटती हरियाली बन गए संकट के कारण

khabre Aap Tak

khabre Aap Tak

Related Posts

लवन के प्रतिष्ठित व्यवसायी धनीराम ताम्रकार को दी गई श्रद्वांजलि
छत्तीसगढ़

by khabre Aap Tak
26 May 2026
समय के साथ सामाजिक रीतिनीति में परिवर्तन जरूरी – मोहन बंजारे 
छत्तीसगढ़

समय के साथ सामाजिक रीतिनीति में परिवर्तन जरूरी – मोहन बंजारे 

by khabre Aap Tak
26 May 2026
कटते जंगल और घटती हरियाली बन गए संकट के कारण
छत्तीसगढ़

कटते जंगल और घटती हरियाली बन गए संकट के कारण

by khabre Aap Tak
26 May 2026
डीजल की किल्लत से पंपों पर लग रही ट्रैक्टरों की बेकाबू भीड़ 
छत्तीसगढ़

डीजल की किल्लत से पंपों पर लग रही ट्रैक्टरों की बेकाबू भीड़ 

by khabre Aap Tak
26 May 2026
आबकारी विभाग की कार्रवाई, 23 हजार का देशी मदिरा मसाला एवं महुआ लाहन जब्त

23 May 2026
Next Post
कटते जंगल और घटती हरियाली बन गए संकट के कारण

कटते जंगल और घटती हरियाली बन गए संकट के कारण

छत्तीसगढ़ ख़बरें

समय के साथ सामाजिक रीतिनीति में परिवर्तन जरूरी – मोहन बंजारे 

कटते जंगल और घटती हरियाली बन गए संकट के कारण

छत्तीसगढ़ जन जागृति लोक कलाकार सांस्कृतिक संघ के प्रदेश अध्यक्ष बने विनोद बर्मन 

डीजल की किल्लत से पंपों पर लग रही ट्रैक्टरों की बेकाबू भीड़ 

आबकारी विभाग की कार्रवाई, 23 हजार का देशी मदिरा मसाला एवं महुआ लाहन जब्त

राजनीति ख़बरें

जनगणना कार्य में लापरवाही, एक और प्रगणक निलंबित

khabreaaptak.com

Fagulal Ratre

Viil, korda, post- lawan, dist balauda bazar pin 493526

Mobile: 7354797979, 9977329502
Email: fagulawan@gmail.com

Recent News

लवन के प्रतिष्ठित व्यवसायी धनीराम ताम्रकार को दी गई श्रद्वांजलि

लवन के प्रतिष्ठित व्यवसायी धनीराम ताम्रकार को दी गई श्रद्वांजलि

26 May 2026
समय के साथ सामाजिक रीतिनीति में परिवर्तन जरूरी – मोहन बंजारे 

समय के साथ सामाजिक रीतिनीति में परिवर्तन जरूरी – मोहन बंजारे 

26 May 2026
कटते जंगल और घटती हरियाली बन गए संकट के कारण

कटते जंगल और घटती हरियाली बन गए संकट के कारण

26 May 2026
छत्तीसगढ़ जन जागृति लोक कलाकार सांस्कृतिक संघ के प्रदेश अध्यक्ष बने विनोद बर्मन 

छत्तीसगढ़ जन जागृति लोक कलाकार सांस्कृतिक संघ के प्रदेश अध्यक्ष बने विनोद बर्मन 

26 May 2026
डीजल की किल्लत से पंपों पर लग रही ट्रैक्टरों की बेकाबू भीड़ 

डीजल की किल्लत से पंपों पर लग रही ट्रैक्टरों की बेकाबू भीड़ 

26 May 2026

Calendar

May 2026
MTWTFSS
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

Copyright © 2023 - KhabreAapTak.com | All Rights Reserved