बलौदाबाजार,
फागूलाल रात्रे, लवन।
फागूलाल रात्रे, लवन।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में बुधवार को कक्षा दसवीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए। इस वर्ष पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय लवन के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहराया है ।
पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, लवन, बलोदा बाजार ने कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा सत्र 2025–26 में एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त किया है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने उच्च अंक प्राप्त कर संस्था का नाम रोशन किया।
विद्यालय की छात्रा तनिष्का सेठ ने 97.8% (489 अंक) प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं योगिता पटेल ने 97% (485 अंक) के साथ द्वितीय स्थान तथा धारिका ददसेना ने 95.2% (476 अंक) के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इसके अतिरिक्त निशांत कुमार साहू (93.6%), गौरव टंडन (93.4%) एवं नीरज कुमार कुर्रे (92.6%) सहित अनेक विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
परीक्षा में सम्मिलित कुल 40 विद्यार्थियों में से अधिकांश ने प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त की, जो विद्यालय के उच्च शैक्षणिक स्तर को दर्शाता है।
विद्यालय के वर्तमान प्राचार्य श्री दिलीप ठाकुर ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण एवं अनुशासित शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है।
साथ ही, पूर्व प्राचार्य श्रीमती बी. गिरिजा के कार्यकाल में रखी गई सुदृढ़ शैक्षणिक नींव को भी इस सफलता का प्रमुख आधार बताया गया।
विद्यालय भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट परिणाम देने के लिए प्रतिबद्ध है।











