बलौदाबाजार,
फागूलाल रात्रे, लवन।
फागूलाल रात्रे, लवन।
ग्राम तुरमा की सरपंच के विरूद्व अविश्वास प्रस्ताव लाया गया। प्रस्ताव के पक्ष में 9 मत पड़े, वही विपक्ष में केवल 3 मत सरपंच का पड़ा। जिसमें एक मत सरपंच का शामिल है। अविश्वास प्रस्ताव पास होने के बाद ग्राम पंचायत तुरमा की सरपंच फुलेश्वरी धन्नू बंजारे को पद मुक्त कर दिया है।
नाराज सभी 11 पंचों ने सौपा था एसडीएम को ज्ञापन
जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत तुरमा के ग्रामीणों ने 8 बिन्दुओं पर पंचायत राज अधिनियम की धारा 21 के तहत अविश्वास प्रस्ताव पत्र एसडीएम को सौंपा था। अविश्वास प्रस्ताव पत्र के आधार पर एसडीएम ने तहसीलदार पेखन टोडरे पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया।
सरपंच को हटाने का प्रस्ताव पारित
प्रस्ताव पर कार्रवाई को लेकर 4 जून को सभी पंच व सरपंच तथा ग्रामीणों की उपस्थिति में प्रस्ताव पर वोटिंग कराई गई। जिसमें अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 9 व विपक्ष में 3 वोट पड़े। इस प्रकार सरपंच फुलेश्वरी बंजारे को हटाने का प्रस्ताव पारित कर दिया गया।
पंचों ने 8 बिन्दुओं पर एसडीएम को सौंपा था ज्ञापन
पंचायत राज अधिनियम की धारा 21 के तहत 8 बिन्दुओं पर अविश्वास प्रस्ताव लाया गया। सरपंच द्वारा पंचायत मद का कोई भी हिसाब आय-व्यय के संबंध में पंचगणों को जानकारी नहीं दिया जाता है। सरपंच पंचो के प्रति तानाशाही रवैया रखता है, प्रत्येक कार्यो में सरपंच का हस्तक्षेप करता है। महिला सरपंच अपने पति पुछे बगैर कोई भी जानकारी नहीं देती है। सरपंच फुलेश्वरी बजारे जनहित के कार्यो में रूचि नहीं लेती है। बिना पंचायत प्रस्ताव के मुलभूत राषि को आहरण कर दुरूपयोग किया जा रहा है। जिसकी जानकारी पंचों को नहीं दिया जाता है। जानकारी मांगे जाने पर सरपंच पति धमकी देता है। फर्जी प्रस्ताव बनाकर राशि का आहरण किया जा रहा है। गांव में नाली निर्माण, बोर खोदाई जैसे जनहित के कार्यो में रूचि नहीं लेती है। सरपंच के द्वारा पंचायत बैठक एवं ग्राम सभा का आयोजन नहीं किया जाता है। पंचों को जानकारी दिये बगैर बैठक किया जा रहा है जिससे कोरम पूर्ति नहीं हो रहा है। सरपंच पति के द्वारा पंचायत बैठक लिया जाता है। सरपंच पति धमकी पूर्वक बात करता है कि मैं निर्वाचित सरपंच हॅू जैसा चाहूंगा वैसा र्का करूंगा। इसलिए पंचगणों के द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लोकर सरपंच को पद से हटाना चाहते है। इस प्रकार तुरमा के पंचो ने इन प्रमुख बिन्दुओं के आधार पर सरपंच को हटाने के लिए अविश्वास प्रस्ताव लाया गया।
तुरमा मे हुआ अविश्वास प्रस्ताव पारित
जनपद पंचायत बलौदाबाजार के ग्राम तुरमा में पंचों ने अविश्वास प्रस्ताव लाया। जिसमें सरपंच के पक्ष में तीन मत पड़े। वही पक्ष में 9 मत पड़े। इस प्रकार सरपंच फुलेश्वरी बंजारे को पदमुक्त कर दिया गया। उक्त महिला सरपंच पदमुक्त होने के पश्चात आरक्षण के हिसाब से एस.सी वर्ग की महिला को ही 6 माह के लिए सरपंच पद का प्रभार दिया जायेगा। जिसके पश्चात सरपंच पद के लिए ग्राम तुरमा में फिर से चुनाव कराया जायेगा।
ये रहे उपस्थित
इस दौरान पेखन टोंडरे तहसीलदार] शत्रुघन लाल ध्रुव व पंचगण वर्षा टंडन ,लिल्लामति वती साहू, नन्की बंजारे, मानकुमारी साहू, बालमूकून साहू उपसरपंच उत्तरा टंडन, निरा पैकरा, बिनोद साहू, शिवकुमारी प्रजापती , डेविड प्रजापति , कमलाबाई पटेल सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।











