बलौदाबाजार,
फागूलाल रात्रे, लवन।
फागूलाल रात्रे, लवन।
स्थानीय पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय लवन में अप्रैल 20 तारीख सोमवार को नवागंतुक विद्यार्थियों छठी कक्षा के नव प्रवेशी विद्यार्थियों का प्रवेश पर्व तिलक चंदन लगाकर और मिठाई प्रदान करके शाला प्रवेश धूमधाम से मनाया गया। विद्यार्थियों एवं पालकों का स्वागत कर पंजीकरण पुस्तक प्रदान एवं दस्तावेज का कार्य विद्यालय के पुस्तकालय अध्यक्ष एवं प्रवेश प्रभारी श्री राजेंद्र सिक्का द्वारा पूर्ण करने के पश्चात पालकों एवं विद्यार्थियों की बैठक को प्रभारी प्राचार्य श्रीमती मंदोदरी सेठ ने विस्तार से विद्यालय के शैक्षणिक एवं आवासीय परिवेश मेष व्यवस्था, खानपान सुविधाओं, पालकों के नियम टेलीफोन सुविधा के साथ अनुशासन आदि की जानकारी प्रदान की। बैठक के पश्चात विद्यार्थियों को किताब, स्टेशनरी सामग्री, वेडिंग सामग्री वितरण करके विद्यार्थियों को सदन प्रभारी से परिचय करवा कर सदनों में प्रवेश दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री सत्येंद्र कुमार पांडे ने विद्यार्थियों को आशीर्वचन के रूप में आशीर्वाद प्रदान की और एक अच्छा नागरिक बनने के लिए और समाज का सेवा करने के लिए उत्साहित की। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के पुस्तकालय अध्यक्ष राजेंद्र सिका के द्वारा किया गया। साला प्रवेश के कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं जैसे जी पी साहू, सत्येंद्र कुमार पाण्डेय, दुर्गेश चंद्रा, ग्रंथपाल राजेंद्र सिका, हर प्रसाद पटेल, राकेश सिंह , प्रशांत गायकवाड, आदेश गोस्वामि, कृष्ण सूजी, प्रमोद कुमार, स्मिता रानी पिलाई , विशाखा डॉगे, ममता, अर्चना , संदीप मालवीय, रंजन उपाध्याय, कांतिलाल पटेल, पोखर सिंह,रोहित, अनीता ,जीवन, सरजू उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक जी पी साहू ने समस्त नवोदय विद्यालय परिवार के सदस्यों को कार्यक्रम का सफल आयोजन के लिए आभार जताया।











