महिला हक अधिकार व सुरक्षा -आत्मारक्षा तथा सरकारी योजनाओं का दिया संदेश :- मनीष घृतलहरे
बलौदाबाजार,
फागूलाल रात्रे, लवन।
किसी भी ग्रामीण विकास हेतु यह महत्वपूर्ण पहलू होता है कि वहां के लोग नशे कि आदि न हो सभ्य व आर्दश ग्राम पंचायत का निमार्ण तभी होता है जब युवा, शिक्षा पर महत्वकांक्षी हो, ग्रामीणों में एकता व नवीन अवधारणा वाली दृढ़ संकल्प सोच हो दरअसल यह बात भीम क्रांतिवीर छत्तीसगढ़ के सदस्यों द्वारा ग्राम पंचायत बरदा के ग्रामीणों से अपील करते हुए भीम क्रांतिवीर जिला बलौदाबाजार कि टीम लवन ब्लॉक के विभिन्न ग्रामों में सामाजिक न्याय यात्रा कि मुहिम चला रहे हैं। इसी कड़ी में पंचम दिवस पर शुक्रवार को ग्राम पंचायत बरदा के युवाओं, बुजुर्गों, महिलाओं कि उपस्थिति में बैठक लिया गया। जिसमें कार्यक्रम नेतृत्वकर्ता मनीष घृतलहरे ने कहा कि ग्राम कि उन्नति और इसके उज्वल भविष्य का लक्ष्य हर ग्रामीणजन का कर्तव्य होता है जिस दायित्व को अपने हृदयसात में बसा लेना चाहिए क्योंकि भारत कि आत्मा ग्रामों में बसती है यदि हमें अपने देश को आगे बढ़ाना है तो ग्राम कों आदर्श ग्राम बनाना चाहिए एक अच्छे आर्दश ग्राम बनाने के लिए हमें स्वच्छता, शिक्षा और जागरूकता, जल संरक्षण और पर्यावरण बचाव, आपसी भाईचारा और एकता, आत्मनिभ्रता और सरकारी योजनाओं का लाभ लेना चाहिए इन्हीं बातों को ग्रामीण से अपनाने कि अपील कर संकल्प दिलवाया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से गोपी बंदे प्रदेशाध्यक्ष छात्र संघ, मनीष घृतलहरे पूर्व जिलाध्यक्ष बलौदाबाजार,डिकेश्वर घृतलहरे जिलाध्यक्ष कार्यकारी, हर्ष घृतलहरे, बिंदिया बघेल (मितानिन), कमली डहरिया, कुमारी कुर्रे,जानकी घृतलहरे,सुखवारा बंजारे,जामबाई बघेल, लता जोशी, शशिकांत बघेल, धनेश्वर बंजारे, लव बघेल, पुष्पेन्द्र, सत्तु सोनवानी आदि बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे ।









