बलौदाबाजार,
फागूलाल रात्रे, लवन।
फागूलाल रात्रे, लवन।
02 मई शनिवार की सुबह चित्रोत्पला महानदी के तट पर स्थित वन विश्राम गृह प्रांगण में वनमंडलाधिकारी बलौदाबाजार गणवीर धम्मशील के मार्गदर्शन में वन परिक्षेत्र अधिकारी डॉ एकता कर के नेतृत्व में स्थानीय युवाओं को वन और वन्यजीव संरक्षण से जोड़ने बैठक आयोजित की गई। जिसमें उपस्थित वन परिक्षेत्र अधिकारी डॉ एकता कर ने पेड़ पौधों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रकृति को वापस करने आम के गुठलियों को इकट्ठा करने और पौधा के रुप में परिणित करने से रोपण रखरखाव पर सारगर्भित पहल बतलाते हुए वनक्षेत्र वासियों पर कोरोना के निष्प्रभावी होने का उदाहरण देते हुए वन सुरक्षा आग से बचाव वन संवर्धन के साथ साथ घर-परिवार के सदस्यों के जन्मदिन पर वृक्षारोपण करने पर जोर दिया एंव आगे सतत् संवाद हेतु क्रम बनाए रखने तथा गुठली से आम के पौधा तैयारी की बात पर उपस्थित छात्र छात्राओं द्वारा ताली बजा कर सहमति दिया गया।धमनी समिति द्वारा प्राकृतिक आलय निर्माण संबधित कार्य की सराहना करते हुए वन परिक्षेत्र अधिकारी डॉ एकता कर ने हर संभव सहयोग करके समिति की समस्याओं को दुर करने के लिए आगे आने की बात कही। वीटप्रभारी मनबोधन टंडन ने अपने संबोधन में फिजाओं को गले लगाने पर शायरी प्रस्तुत करते हुए हर संभव सदैव हरियाली बने रहने मे ग्राम धमनी वासियों के प्रयास की सराहना किया। वन प्रबंधन समिति धमनी अध्यक्ष रामनारायण यादव ने कार्यक्रम के संचालन करते हुए सभी छात्र छात्राओं को हमर गाँव हरियर गांव धमनी बनाने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर सहायक परिक्षेत्र अधिकारी राधे लाल चंद्राकर रोहासी वनपाल धर्म सिंह बरिहा धारासीव वीटप्रभारी राकेश ध्रुव सहायक वीटप्रभारी आबिद खान पलारी कालेज के छात्र आकाश और उसके साथ छात्राएं मुडियाडीह से छात्राएं धमनी से नीतु कन्नौजे, दामिनी साहु, सहित सभी छात्र छात्राओं ने सफाई अभियान मे प्लास्टिक मुक्त करने के साथ दैनिक जीवन में प्लास्टिक उपयोग नही करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम मे वन ग्राम जोराडबरी के कृषकों को भूमि विवरणिका पुस्तिका का वितरण करते हुए वन संवर्धन करने के लिए भरत साहु शत्रुहन साहु द्वारा प्रस्तुत समस्या का अनुश्रवण किया। मनबोधन टंडन वीटप्रभारी द्वारा आभार व्यक्त किया गया।








