बलौदाबाजार,
फागूलाल रात्रे, लवन।
फागूलाल रात्रे, लवन।
भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप से राहत पाने के लिए, अंचल में लोग देशी जुगाड़ का इस्तेमाल कर रहे है। पेड़ पर मचान बनाकर रहने की प्रवृत्ति अक्सर गर्मी में देखने को मिलती है। कुछ इसी तरह का दृश्य ग्राम धाराशिव में देखा गया। जहंा पर कुछ युवकों के द्वारा तालाब के पार में लगे पेड़ में मचान बनाकर प्रकृति का आनंद ले रहे है। यह मचान युवको के लिए सुकुन की जगह होती है, युवक दोपहर की चिलचिलाती धूप में यहंा पर समय काटते है। इस वर्ष तेज गर्मी का कहर अपने चरम पर है। भीषण धूप की वजह से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। आलम यह है कि सुबह 9 बजे के बाद गर्मी अपना रौद्र रूप दिखा रही है जो देर शांम 6 बजे तक रहती है। युवा वर्ग तो किसी तरह प्रचंड गर्मी व जला देने वाली तेज धूप का सामना किसी पेड़ व ठंडी जगह जाकर समय काट लेते है। परन्तु सबसे बुरा हाल तो महिला, बच्चे और बुजूर्ग का है। गर्मी के कारण लोग रात-रात भर जग कर सुबह करते है। धूप निकलते ही गर्मी के कहर से सड़के सुनसान हो जा रही है। लोगों का मानना है कि इस बार सदी की सबसे अधिक भीषण गर्मी है। भीषण गर्मी की वजह से बाजार से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो चूका है।










