बलौदाबाजार,
फागूलाल रात्रे, लवन।
फागूलाल रात्रे, लवन।
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान शासकीय कामकाजों में पारदर्शिता और सीधा संवाद के साथ-साथ आम जनता की समस्याओं का समय सीमा में समाधान शासकीय योजनाओं की क्रियानवयन जमीनी फीडबैक और प्रशासन को आम जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से से चलाया जा रहे सुशासन त्यौहार की पहली शिविर ग्राम पंचायत जनपद पंचायत बलौदा बाजार के ग्राम पंचायत रिसदा में आयोजित की गई। जहां रिसदा के साथ-साथ 18 ग्राम पंचायत के ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधियां को आमंत्रित किया गया जिसमें रिसदा कोकड़ी पनगांव मगरचबा पंहंदा लीमाही खमरिया सकरी दसरमा कंजी भरसेला चांपा ठेलकी पूरेना खपरी सेम्हराडीह भरवाड़ीह सम्मिलित हुए स्थानीय क्षेत्र में आयोजित सुशासन त्योहार के अंतर्गत समाज के अंतिम छोर तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दिव्यांग हितग्राही गायत्री को ट्राइसाइकिल प्रदान की गई, जिससे उनके जीवन में नई आशा और आत्मनिर्भरता की भावना जागृत हुई। कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। मंच से अधिकारियों ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि सुशासन त्योहार का मुख्य उद्देश्य पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाना है। इसी कड़ी में दिव्यांगजनों के लिए विशेष रूप से सहायक उपकरण वितरित किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम के दौरान जिला कलेक्टर कुलदीप शर्मा जिला पंचायत सीईओ दिव्या अग्रवाल अनुभागीय अधिकारी प्रकाश चंद्र सोरी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत फकीर चरण पटेल के संयुक्त प्रयास से ग्राम पंचायत सकरी निवासी गायत्री फेकर को ट्राइसाइकिल सौंपते हुए अधिकारियों ने कहा कि यह केवल एक साधन नहीं, बल्कि उनके लिए स्वतंत्रता और आत्मसम्मान का प्रतीक है। अब गायत्री अपने दैनिक कार्यों के साथ-साथ आवागमन में भी आत्मनिर्भर हो सकेंगी। ट्राइसाइकिल मिलने से उन्हें घर से बाहर निकलने, रोजगार या अन्य गतिविधियों में भाग लेने में काफी सहूलियत मिलेगी।
गायत्री ने इस अवसर पर खुशी जाहिर करते हुए शासन और प्रशासन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पहले उन्हें कहीं आने-जाने में काफी कठिनाई होती थी, लेकिन अब ट्राइसाइकिल मिलने से उनका जीवन आसान हो जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि इस सहायता से वे अपने कार्यों को बिना किसी पर निर्भर हुए कर सकेंगी। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सरकार का लक्ष्य समाज के हर वर्ग को मुख्यधारा से जोड़ना है। दिव्यांगजनों के लिए इस प्रकार की योजनाएं उनके सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। उन्होंने सभी पात्र हितग्राहियों से अपील की कि वे शासन की योजनाओं का लाभ उठाएं और अपने जीवन को बेहतर बनाएं। वितरण के दौरान ग्राम पंचायत सकरी के पंचायत सचिव हरिकिशन वर्मा गौरीशंकर वैष्णव उत्तम कुमार टंडन परमानंद निषाद राजू लहरी रेखा वस्त्रकार लक्ष्मी नारायण वर्मा देव कुमारी राय मुख्य रूप से उपस्थित थे।








