बलौदाबाजार,
फागूलाल रात्रे, लवन।
फागूलाल रात्रे, लवन।
इन दिनों रेत का अवैध कारोबार धड़ल्ले से जारी है। रेत माफिया खुलेआम अपने टैªक्टर में भरकर रेत बेच रहे है। शासन को लाखों के राजस्व की चपत लगा रहे है। प्रशासन कार्रवाई के नाम पर चुप्पी साध कर बैठा है, यह टैªक्टर ट्राली सुबह 4 बजे से 8 बजे तक और शाम 4 बजे देर रात तक उत्खन्न का खेल चल रहा है। ग्राम तिल्दा निवासी भुलाऊ राम डहरिया का कहना है कि ग्राम तिल्दा में विगत दो माह से रेत का अवैध कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। जिसके संबंध में 15 अप्रैल को जिला कलेक्टर एवं खनिज विभाग तथा 16 अप्रैल को तहसीलदार लवन को आवेदन देकर कार्यवाही की मांग उनके द्वारा किया गया हैं। ग्राम तिल्दा समेत आसपास के रेत माफियाओं के द्वारा प्रतिदिन सैकड़ो ट्राली रेत का परिवहन कर रहे है, इनके ऐसे परिवहन किया जा रहा है जैसे खनिज विभाग से खुली छुट मिली हुई हो। रोजाना सैकड़ो ट्रीप कच्ची सड़क रास्ते होकर गुजरने से सड़क एवं पर्यावरण का भारी क्षति पहुंच रही हैं वही, मोहल्लों से टैक्टरों की आवाजाही से बच्चे बुजूर्ग एवं आमजनमानस दुर्घटना का शिकार हो सकते है। सड़क के दोनो ओर स्कूल, आंगनबाड़ी भवन होने की वजह से हमेशा ही दुर्घटना घटित होने की संभावना बनी रहती है। तिल्दा में रेत का उत्खनन अधिकारियों की सह पर हो रहा है। रेत माफियाओं के द्वारा किसी को भनक ना लगे इसलिए रात के समय में ज्यादातर खनन किया जाता है। रात के अंधेरे में काले कारनामों का खुलासा नहीं होता है और न ही किसी को भनक लगती है। इसके चलते रात में रेत का उत्खनन चल रहा हैं। शिकायतकर्ता डहरिया ने बताया कि महानदी के पाल कछार से रोजाना दिन और रात टैªक्टरों के माध्यम से अवैध उत्खनन चल रहा है। यह गतिविधि पिछले दो माह से चल रही है। इस अवैध गतिविधि में ग्राम पंचायत पूरी तरह से संलिप्त है। ग्राम पंचायत को एक ट्रीप का 400 रूपये के हिसाब से रूपये देने की जानकारी सामने आ रही है। जिससे पंचायत मालामाल हो रहा है, लेकिन सड़कों की सामत आ गई है, और इस तरह लगातार अवैध उत्खनन जारी रहने से महानदी के अस्तित्व पर संकट उत्पन्न हो गया है। खनिज विभाग को समय रहते कार्यवाही की आवश्यकता है, जिससे रेत का अवैध उत्खनन पूरी तरह से बंद हो सके।











