बलौदाबाजार,
फागूलाल रात्रे, लवन।
फागूलाल रात्रे, लवन।
ऑटो पार्टस की दुकान में पीछे का दरवाजा का कुंडी तोड़कर 20 हजार रूपये चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से चोरी की नकदी भी बरामद की गई है।
प्रदत्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी रामाधार कैवर्त्य उम्र 50 वर्ष वार्ड क्र. 04 लवन ने 17 अप्रैल को लवन थाना में एक शिकायत दर्ज कराया गया कि 17 अप्रैल की रात्रि 12.25 बजे रामा ऑटो पार्टस की दुकान के पीछे दरवाजा की कुंडी को तोड़कर दुकान अंदर घुसकर गल्ले का लॉक को तोड़कर गल्ले में रखे 20 हजार रूपये नगदी रकम को अज्ञात युवक के द्वारा चोरी कर ले जाने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराया गया था। दुकान संचालक के द्वारा अपने दुकान में लगे सीसी टीवी की मदद से देखा तो पास में रहने वाले युवक यज्ञ कुमार यादव उर्फ मन्ने यादव पिता स्व. राजकुमार यादव उम्र 18 वर्ष वार्ड क्र. 02 लवन निवासी पर शंका जाहिर किया गया। जिस पर लवन पुलिस ने संदेही आरोपी युवक को पुलिस कब्जे में लेकर कड़ाई से पुछताछ करने पर उसने अपना जुर्म स्वीकार किया गया और अपने दोस्त शशी वर्मा के साथ मिलकर रामाधार कैवर्त्य के ऑटो पार्टस से 20 हजार रूपये चोरी कर चोरी रकम को बराबर बराबर बांट लेना अपने हिस्से के रकम 10 हजार रूपये में से 3500रूपये को खाने पीने में खर्च कर देना तथा शेष 6500 रूपये को आरोपी यज्ञ कुमार से जप्त किया गया। आरोपी के खिलाफ धारा 331 (4) 305 (1) बीएनएस के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश करने के उपरांत जेल दाखिल कर दिया गया है।











