बलौदाबाजार,
फागूलाल रात्रे, लवन।
फागूलाल रात्रे, लवन।
वर्मा सुपर मल्टी स्पेशलिटी डेंटल क्लिनिक डिजिटल एक्स-रे एवं पैथोलॉजी परिवार द्वारा आयोजित विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर के सफल आयोजन के उपरांत आयोजक परिवार के मुखिया डॉ हरिकिशन वर्मा डॉ हितेंद्र वर्मा डॉ धीरेंद्र वर्मा द्वारा विशेष सहयोग प्रदान करने वाले लवन क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार कमलेश रजक फागुलाल रात्रे पुनु राम बंजारे, समाजसेवियों एवं जनप्रतिनिधियों मंडल अध्यक्ष अनुपम बाजपेई भारतीय जनता पार्टी जिला महामंत्री विजय यादव जनपद सदस्य शिव वर्मा पूर्व जनपद सदस्य एवं वरिष्ठ नेता कोमल प्रसाद वर्मा मृत्युंजय वर्मा का सम्मान किया गया। इस अवसर पर अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम के दौरान आयोजकों ने कहा कि समाजहित में आयोजित चिकित्सा शिविर को सफल बनाने में पत्रकारों एवं जनप्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके सहयोग एवं जनजागरूकता के कारण बड़ी संख्या में मरीजों ने शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। आयोजकों ने कहा कि मीडिया समाज को जागरूक करने का सशक्त माध्यम है, जिसके सहयोग से स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दूर-दराज के लोगों तक पहुंच सकी। सम्मान समारोह में उपस्थित पत्रकारों एवं जनप्रतिनिधियों ने आयोजक परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाजसेवा से जुड़े ऐसे आयोजन लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी होते हैं। उन्होंने भविष्य में भी जनहित के कार्यों में निरंतर सहयोग देने की बात कही। इस अवसर पर शिविर से जुड़े अनेक गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण रहा। अंत में आयोजक परिवार ने सभी अतिथियों एवं सहयोगकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया।











