बलौदाबाजार,
फागूलाल रात्रे, लवन।
जिले में नदियों से रेत खनन पर कलेक्टर ने पूर्णतः प्रतिबंध लगा दिया है, लेकिन कलेक्टर का यह आदेष रेत माफियाओं के आगे बौना साबित हो रहा। रेत माफिया खुलेआम नदियों से रेत निकालकर बेच रहे है। नदियों से रेत खनन कराने का ऐसा ही मामला ग्राम पंचायत हरदी का सामने आया है। हरदी के ग्रामीणों ने कहा कि यहंा सरपंच सोमनाथ पटेल के द्वारा वसूली के लिये किराये का आदमी रखकर हर टैªक्टर ट्राली से 200-300 रूपये लिये जा रहे है। अधिक मुनाफा कमाने के उद्देश्य से सरपंच के द्वारा अस्थाई रूप से रैंप बनाकर नदी से रेत निकालकर खुलेआम बेचा जा रहा है। यह सिलसिला पिछले दो माह से चल रहा है। खनिज विभाग रेत उत्खनन होने के संबंध में जानकारी लगने पर रैंप को ध्वस्त कर दिये थे लेकिन यहंा रेत उत्खनन में लगे सरपंच के गुर्गो के द्वारा जेसीबी मशीन से रैंप को पुनः ठीक कर खुलेआम नदी का सीना छलनी कर रहे है। हरदी में रेत का अवैध उत्खनन सुबह 5 बजे से शुरू हो जाता है जो पूरे दिन तक चलता रहता है। सूत्रो से जानकारी निकलकर सामने आ रही है कि एक दिन में 60 से 70 टैªक्टर ट्राली नदी से रेतभर जा रही है। यहंा के ग्रामीणों ने बताया कि यहंा के सरपंच अन्य गांव व्यक्ति को किराये पर रखकर खुलेआम रेत का अवैध उत्खनन करा रहे है। वही, लगातार चल रहे अवैध उत्खनन पर खनिज विभाग के द्वारा कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिसके चलते यहंा रोजाना अवैध उत्खनन का कार्य तेजी से चल रहा है। सरपंच लाखों रूपया मुनाफा बटोरकर शासन-प्रशासन को राजस्व की क्षति पहुंचा रहे है।










