बलौदाबाजार,
फागूलाल रात्रे, लवन।
फागूलाल रात्रे, लवन।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा महामारी से प्रभावित गांवों में सर्वे और संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए बड़े पैमाने पर महामारी सर्वे और जागरूकता कार्यक्रम संचालित किया जा रहे हैं। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बीमारियों की शीघ्र पहचान समय पर उपचार और जन जागरूकता फैलाना है। कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के आदेशानुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा समीपस्थ ग्राम पंचायत जुड़ा में सेक्टर सुपरवाइजर बसंती साहू सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी लकेश्वरी साहू ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक लोमश वर्मा संगीता साहू नरोत्तम पटेल श्याम कुमारी साहू प्रदीप साहू कुसुम बांधे अमन बांधे द्वारा मितानिनों की उपस्थिति में 11 मई दिन सोमवार को मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए घर-घर जाकर सर्वे करते हुए लोगों को जन जागरूक किया गया।










