बलौदाबाजार,
फागूलाल रात्रे, लवन।
फागूलाल रात्रे, लवन।
लवन क्षेत्र के लिए गर्व की बात है कि छात्र गगनदास मानिकपुरी का चयन भारत सरकार की प्रतिष्ठित इंस्पायर मानक (Sakura Science High School Programme, Japan) योजना के अंतर्गत हुआ है। यह कार्यक्रम भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा संचालित किया जाता है। जिसके माध्यम से चयनित विद्यार्थियों को विज्ञान के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिलता है। वे सरकारी हाई स्कूल लवन में अध्ययनरत थे। गगनदास मानिकपुरी की इस उपलब्धि से उनके विद्यालय, परिवार एवं पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। उनके शिक्षकों एवं अभिभावकों ने इसे उनकी मेहनत, लगन और प्रतिभा का परिणाम बताया है। स्थानीय नागरिकों ने भी इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।











