बलौदाबाजार,
फागूलाल रात्रे, लवन।
फागूलाल रात्रे, लवन।
जिले के लवन क्षेत्र स्थित ग्राम कोलिहा में वर्मा सुपर मल्टीस्पेशलिटी डेंटल क्लिनिक में निःसंतान दंपत्तियों के लिए एक विशाल निःशुल्क परामर्श एवं जांच शिविर का आयोजन 29 मई शुक्रवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक रखा गया है। कार्यक्रम का आयोजन एसबीएच वूमेन्स हॉस्पिटल द्वारा किया जा रहा है। वर्मा सुपर मल्टी स्पेशलिटी डेंटल क्लीनिक के संचालक डॉ धीरेंद्र वर्मा द्वारा जानकारी दिया गया कि सुप्रसिद्ध ख्याति प्राप्त मशहूर एवं अनुभवी आईवीएफ विशेषज्ञ द्वारा शिविर में निःसंतानता से जूझ रहे दंपत्तियों को विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा नि:शुल्क परामर्श दिया जाएगा। साथ ही महिलाओं की सोनोग्राफी सहित आवश्यक प्राथमिक जांच भी निःशुल्क की जाएगी। बताया गया कि आधुनिक चिकित्सा तकनीकों एवं विशेषज्ञ सलाह के माध्यम से निःसंतानता की समस्या का प्रभावी समाधान संभव है। इस विशेष शिविर में वरिष्ठ आईवीएफ विशेषज्ञ एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. जयश्री शांडिल्य तथा फर्टिलिटी एवं लेप्रोस्कोपी विशेषज्ञ डॉ. स्वाति महोबिया अपनी सेवाएं देंगी। दोनों विशेषज्ञ चिकित्सकों को महिलाओं एवं प्रजनन स्वास्थ्य के क्षेत्र में लंबे अनुभव का लाभ प्राप्त है। एसबीएच हॉस्पिटल प्रबंधन के अनुसार अस्पताल पिछले 22 वर्षों से लगातार महिलाओं की स्वास्थ्य सेवाओं में कार्यरत है तथा अस्पताल में एंडो जर्नन तकनीक के माध्यम से निःसंतानता का सफल इलाज किया जा रहा है। अस्पताल ने सफलता दर 90 प्रतिशत होने का दावा किया है तथा मरीजों की गोपनीयता का विशेष ध्यान रखने की बात कही है। निःशुल्क रजिस्ट्रेशन एवं अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9644424066 एवं 9039080205 पर संपर्क किया जा सकता है।









