बलौदाबाजार,
फागूलाल रात्रे, लवन।
फागूलाल रात्रे, लवन।
शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने तथा उनकी समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से आयोजित सुशासन तिहार का सफल आयोजन पर शिविर प्रभारी एवं नोडल अधिकारी एसडीएम प्रकाश चंद कोरी सहायक नोडल अधिकारी सीईओ जनपद पंचायत बलौदा बाजार फकीर चरण पटेल ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता में योगदान देने वाले सभी विभागों की सराहना करते हुए इसे टीमवर्क और समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। सुशासन तिहार के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा प्राप्त आवेदनों का निराकरण, जनसमस्याओं का समाधान तथा हितग्राहीमूलक योजनाओं की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाई गई। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं नागरिकों ने अपनी समस्याएं और मांगें प्रशासन के समक्ष रखीं। जिनके समाधान के लिए संबंधित विभागों ने तत्परता दिखाई। एसडीएम कोरी ने कहा कि सुशासन तिहार का मुख्य उद्देश्य शासन और जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना तथा लोगों की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा, लगन और पारदर्शिता के साथ किया, जिसके परिणामस्वरूप कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।उन्होंने कहा कि प्रशासन की सफलता तभी संभव है जब सभी विभाग आपसी समन्वय और सहयोग की भावना से कार्य करें। सुशासन तिहार के दौरान यही भावना देखने को मिली, जिससे लोगों का प्रशासन के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है। कार्यक्रम के समापन अवसर पर एसडीएम कोरी ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास जारी रखा जाए। उन्होंने सभी कर्मचारियों के परिश्रम, समर्पण एवं सकारात्मक योगदान की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने सुशासन तिहार की सफलता को जनसहभागिता और प्रशासनिक प्रतिबद्धता का परिणाम बताते हुए भविष्य में भी बेहतर सेवा प्रदान करने का संकल्प लिया। इस दौरान तहसीलदार पेखन तोडरे खंड चिकित्सा अधिकारी नवदीप बांधे विकासखंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र टंडन प्रदेश पंचायत सचिव संघ के कार्यकारी जिला अध्यक्ष हरिकिशन वर्मा ब्लाक अध्यक्ष अग्नि कुमार निर्मलकर पंचायत सचिव जीधन पटेल, साहेब लाल, रामगोपाल द्वारपाल सेन, रितु साहू, सीमा वर्मा, उषा ध्रुव सहित सभी 18 ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव एवं हित्तग्राही उपस्थित थे











