बलौदाबाजार,
फागूलाल रात्रे, लवन।
फागूलाल रात्रे, लवन।
सदगुरु कबीर धर्मदास वंशावली मिशन की तहसील स्तरीय बैठक सदगुरु कबीर आश्रम लवन में 30 मई को आयोजित की गई। कबीरपंथ के 16वे वंशप्रतापाचार्य उदित मुनि नाम साहब द्वारा स्थापित सदगुरु कबीर धर्मदास वंशावली मिशन SKDV मिशन के तत्वाधान में लवन तहसील स्तरीय बैठक सदगुरु कबीर आश्रम लवन में रखी गई। इस बैठक में आगामी 9 जून को कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा में होने वाली कार्यशाला में सभी प्रतिनिधियों को उपस्थित होने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। मिशन के तहत आईडी कार्ड की स्थिति की जानकारी ली गई। साथ ही अगले वर्ष पंथश्री की नवोदय यात्रा के दौरान लवन आगमन पर चर्चा करते हुए सभी कबीरपंथियों के पारिवारिक संख्यात्मक सर्वे करने की अनिवार्यता पर जोर दिया गया। प्रत्येक गांव में सदगुरु कबीर प्राकट्य दिवस मनाने पर भी सहमति बनी। बैठक में मुख्य रूप से जिला प्रतिनिधि कुशल साहू, तहसील सलाहकार महंत मनोहरदास साहेब, जिला परोपकारी प्रतिनिधि जितेंद्र साहू , जिला सह प्रतिनिधि अनिल कुमार साहू, जिला युवा प्रतिनिधि कैलाश वर्मा, जिला युवा सह प्रतिनिधि कोमल साहू, जिला महिला प्रतिनिधि पुनेश्वरी साहू, जिला महिला सह प्रतिनिधि अंजनी साहू , साध्वी मंटोरिया साहेब, तहसील परोपकारी जैतराम साहेब एवं तहसील प्रतिनिधि रोशन मानिकपुरी सहित समस्त तहसील के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में लवन आयोजन समिति के अध्यक्ष मोहन दास मानिकपुरी, सी बी साहू, खुमानदास मानिकपुरी, रामजी साहू, गगन दास, मिंटू साहू, विकास दास, टुमिका, पनिषा, मोनू दास सहित 22 गाँव के मिशन प्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन तहसील प्रतिनिधि रोशन मानिकपुरी ने किया।











