बलौदाबाजार,
फागूलाल रात्रे, लवन।
फागूलाल रात्रे, लवन।
नौतपा में भीषण गर्मी का तापमान दिन प्रतिदिन बहुत बढ़ता जा रहा है। भीषण धूप तपिश और उमस के कारण लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। मानव तो मानव पशु पक्षी भी बूंद बूंद पानी और छाया को तरसने को विवश है। ऐसा ही एक दृश्य कैमरे में कैद हुआ जहां भीषण गर्मी के बीच एक बछड़ा अपनी मां के साथ प्यास बुझाने का प्रयास करते हुए। भीषण गर्मी में बेजुबान जानवरों को पानी पिलाना बहुत पुण्य का काम है। चिलचिलाती धूप और गर्मी के इस मौसम में गाय और उसके बछड़े को पर्याप्त पानी की आवश्यकता होती है। इसलिए अपने घर के बाहर छांव में जानवरों के लिए टब में पानी भरकर अवश्य रखे।











