बलौदाबाजार,
फागूलाल रात्रे, लवन।
फागूलाल रात्रे, लवन।
लवन थाना क्षेत्र के गांव हरदी में 28 मई की दोपहर 4.30 अज्ञात कारणो की वजह से घर में अचानक आग लग गई। इस आगजनी घटना में 50 हजार रूपये नगदी समेत गृहस्थी का पूरा सामान जलकर खाक हो गया। आग की लप्टे इतनी तेज थी कि पीड़ित व्यक्ति किसी भी सामान को नहीं निकाल पाया और 50 हजार रूपये नगदी रकम को निकालने के चक्कर में झुलस गया। उक्त मामले की शिकायत पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस थाना लवन एवं तहसील लवन में आवेदन देकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग किया गया है।
प्रदत्त जानकारी के अनुसार ग्राम हरदी में राजूराम पटेल पिता पिताम्बर पटेल उम्र 31 वर्ष के यहंा शांम करीब 4.30 बजे तेज आंधी तुफान आई इसी दौरान ज्ञात कारणो की वजह से घर में अचानक आग लग गई। घर बांस व झोपड़ीनुमा होने की वजह से पूरी तरह से जलकर खाक हो गया है। इस आग से क्राउन कम्पनी का एलईडी कलर टीवी, सिलिंग पंखा, इंडेक्शन चुल्हा, चावल, दाल, राशन सामग्री, बर्तन, संदुक सहित 50 हजार रूपये नगदी पूरी तरह से जलकर खाक को गया। अचानक आग लगने के बाद पीडित राजूराम पटेल ने पड़ोसियों को बुलाने लगा। देखते ही देखते आग पूरे घर में फैल गई। आग इतनी तेज थी कि मोहल्ले के लोग कुछ समझ पाते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। गांव के लोग हैंडपंप, एवं घरों में रखा पानी को लेकर आग बुझाने का प्रयास किये लेकिन आग काफी तेज हो गई थी। वही, पास में स्थित कमलेश प्रजापति के यहंा बोर चालू करके आग बुझाई गई। एक घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद आग तो बुझ गई लेकिन तब तक घर में रखा पूरा सामान जलकर पूरी तरह से राख में तब्दील हो गया था। बहरलाल पीड़ित राजू ने लवन थान एवं तहसील लवन में आवेदन देकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग किये है।











