बलौदाबाजार,
फागूलाल रात्रे, लवन।
नगर के विप्र समाज द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर 19 अप्रैल को शाम 6 बजे भगवान परशुराम की पूजा अर्चना कर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा सिद्ध पीठ महामाया मंदिर से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण करते हुए वापस महामाया मंदिर पहुंची। शोभा यात्रा में लवन बलौदाबाजार कसडोल मुंडा एवं आसपास के क्षेत्र के विप्र जनों ने भाग लिया। शोभा यात्रा में कसडोल विधायक संदीप साहू ने पहुंचकर विप्र समाज को परशुराम जन्मोत्सव की बधाई दी एवं कहा कि परशुराम भगवान का जन्म सत्य की रक्षा करने के लिए हुआ था। कसडोल निवासी पंडित गोरेलाल तिवारी ने कहा कि भगवान परशुराम ने पृथ्वी पर से 21 बार अत्याचारियों का अंत किया और जब जब पृथ्वी पर अत्याचार बढ़ेगा तो भगवान परशुराम जैसे देव प्रकट होंगे जो अत्याचारियों का नाश करेंगे। निकाली गई शोभा यात्रा का जगह-जगह पर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में विप्र समाज के पंडित रामेश्वर पांडे पंडित संजय बाजपेई पंडित धीरज मिश्रा अनुराग पांडे सूर्य प्रकाश पांडे दिलचंद तिवारी बसंत तिवारी दिल हरण पांडे बलौदा बाजार से पंडित रमेश मिश्रा योगेश शुक्ला शशि भूषण शुक्ला प्रभाकर मिश्रा राजा तिवारी मुंडा से पंडित अभिषेक पांडे कसडोल से पंडित गोरेलाल तिवारी संजय सुमन त्रिवेदी अनुराग मिश्रा लवन से दुर्गेश बाजपेई मृत्युंजय पांडे सतीश पांडे केशव मिश्रा अमर मिश्रा पंकज मिश्रा अनिल पांडेय सुनील भावेश तिवारी पांडे प्रदीप पांडे राजेश पांडे उमाकांत अवस्थी सुलभ शुभम द्विवेदी पंडित विजय पांडे सोनू पांडे बसंत तिवारी सुनील तिवारी अभय तिवारी अनूप मिश्रा मनीष काले संजय काले हिमांशु हालदार अभिषेक बाजपाई पीयूष पांडे जान प्रकाश पांडे संतोष पांडे सौरभ पांडे अशोक मिश्रा ऋषि मिश्रा मोतीलाल पांडे सुरेश पांडे श्रेय पांडे पल्लव पांडे संतोष पांडे आदि भारी तादाद में विप्रजन उपस्थित थे।











