बलौदाबाजार,
फागूलाल रात्रे, लवन।
फागूलाल रात्रे, लवन।
नगर पंचायत लवन में हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर जगह-जगह प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्वालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। श्रद्वालुओं ने भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना कर प्रसाद वितरण किया और धर्म लाभ अर्जित किया। इस मौके पर उपस्थित भाजपा नेता पंकज अग्रवाल ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने व्यापार, नौकरी और व्यवसाय के साथ-साथ धर्म के प्रति भी आस्था रखनी चाहिए। सनातन धर्म में विश्वास रखने वाला व्यक्ति कभी निराश नहीं होता और इसकी रक्षा, पालन एवं प्रचार-प्रसार करना प्रत्येक सनातनी का कर्तव्य है। इस दौरान पंकज अग्रवाल, संजय साहू, नगर उपाध्यक्ष नरेन्द्र साहू, गेंदलाल सेन, राहुल यदु, चेतन वर्मा, मोहन साहू सहित अनेक लोगों का सहयोग रहा।











