बलौदाबाजार,
फागूलाल रात्रे, लवन।
फागूलाल रात्रे, लवन।
श्रीराम आदर्श मानस मंडली एवं ग्रामवासियो की तत्वाधान में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी ग्राम पंचायत कोनारी में नवधा रामायण का आयोजन 02 अप्रैल से शुरू हो गया है। जो 11 अप्रैल को हवन पूजन एवं सहस्त्र धारा के साथ समापन होगा। नवधा रामायण में प्रत्येक मानस मंडलियो को प्रोत्साहन राशि के रूप में 501 रुपए प्रदान किया जाएगा। जिसमें चार सदस्यों का होना अनिवार्य बताए गए हैं। वहीं प्रत्येक मानस मंडली को श्रद्धा सुमन भेंट राशि एक ही बार दिया जाएगा। नवधा रामायण समारोह का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुई। इस भक्तिमय आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु राम भक्त मातृ शक्ति शामिल हुए। कलश यात्रा नवधा रामायण स्थल से निकली जिसमें माताएं बहने सिर में कलश धारण किए कीर्तन मंडली के साथ गांव की गलियों का भ्रमण करते हुए महामाया शीतला चंडी मंदिर पहुंची जहां पूजा अर्चना के बाद गांव के ही प्रसिद्ध लोपेश्वर महादेव मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना करने के बाद नवधा रामायण स्थल पहुंची। इस दौरान निकाली गई भव्य कलश यात्रा और जयकारों से पूरा गांव धर्ममय हो गया। तत्पश्चात पुरोहित रामसनेही शर्मा के द्वारा शुभ मुहूर्त पर विधि विधान पूजा अर्चना कर नवधा रामायण का शुभारंभ किया गया। शुभारंभ अवसर के दौरान जनपद सभापति अश्वनी रजक ग्रामीण अध्यक्ष झब्बू लाल चंदेल ग्रामीण उपाध्यक्ष धनसाय साहू सरपंच प्रतिनिधि अनूप पाठक रामायण समिति कल्याण पटेल नंदलाल पटेल भोजराम पटेल रवि बघेल सावित्री रजक सरोजनी ठाकुर महिला कमांडो अध्यक्ष भुनेश्वरी साहू आत्माराम साहू महात्मा राम साहू परेमु पटेल दीनू सेन लोकनाथ साहू गिरीश ध्रुव जगन्नाथ पटेल नीलकंठ रजक छवि पटेल रामायण साहू अनूप बघेल शशिप्रभा सुशीला पटेल चितरेखा पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।











