बलौदाबाजार,
फागूलाल रात्रे, लवन।
फागूलाल रात्रे, लवन।
भीषण गर्मी के बढ़ते प्रकोप से आमजनों और राहगीरों को राहत पहुंचाकर मानव सेवा के उद्देश्य से न्यूवोको सीमेंट प्लांट गेट के सामने रसेड़ा में “प्याऊ घर” शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रसेड़ा एवम शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला रसेड़ी के नेतृत्व में शुभारंभ किया गया।
उल्लेखनीय है कि भारत स्काउट्स एवम् गाइड्स स्थानीय संघ बलौदाबाज़ार के अध्यक्ष माणकचंद वर्मा ,उपाध्यक्ष मुरारी साहू, सरपंच रसेड़ा कृपाल साहू उपसरपंच दिलहरण चंदेल,जीवन साहू,बी डी साहू, प्रधानपाठक ताराचंद साहू के मुख्य आतिथ्य में विधिवत पूजा पश्चात फीता कटकर उद्घाटन किया।इस अवसर पर माणकचन्द वर्मा ने जल की महत्ता को बताते हुए पॉलिथीन उपयोग के दुष्प्रभाव पर प्रकाश डाला। मुरारी साहू ने “जल है तो कल है” की संज्ञा को चरितार्थ कर प्याऊ घर सेवा को पुण्य कार्य बताया। कृपाल साहू ने प्यासे को पानी पिलाते स्काउट एवं गाइड की प्रशंसा कर शुभकामनाएं ज्ञापित किया । स्थानीय संघ सचिव चूड़ामणि वर्मा ने आभार व्यक्त किया इस दौरान स्काउटर डॉ गंगाराम वर्मा,भागवत प्रसाद चंद्राकर, धनेश वर्मा तथा स्काउट गाइड उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन धनेश वर्मा ने किया ।











