बलौदाबाजार,
फागूलाल रात्रे, लवन।
फागूलाल रात्रे, लवन।
ग्राम अहिल्दा में संत सिरोमणी गुरू बाबा घासीदास का सात दिवसीय सतनाम भजन प्रतियोगिता का आयोजन 20 मार्च को शांति नगर अहिल्दा में आयोजित की जा रही है। 20 मार्च को ध्वजारोहण कार्यक्रम एवं 26 मार्च को समापन होगी। उक्त कार्यक्रम में संत, महंत, सतपंथी, मानवतावादी चौका पार्टी के सदस्यों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में ज्योति प्रज्जवलित व गद्दी पूजा पंडित रामेश्वर बंजारे एवं साथी ग्राम कारी वाले के द्वारा किया जायेगा। कार्यक्रम का समापन 26 मार्च को सत्धरा साथ ही गंगाजल स्नान शांम 5 बजे होगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रत्येक टोली में 4 सदस्य होना अनिवार्य रखा गया है । प्रतिभागियों को प्रोत्साहन राशि के रूप 601 रूपये एवं श्रीफल से सम्मानित किया जायेगा। उक्त प्रतियोगिता की जानकारी हृदय प्रकाश टण्डन एवं भगत कोसले के द्वारा दिया गया।









