बलौदाबाजार,
फागूलाल रात्रे, लवन।
फागूलाल रात्रे, लवन।
शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चिचिरदा में प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक व हाई स्कूल के बच्चों, शिक्षको गणमान्य नागरिको के लिए प्रेमलता साहू व्याख्याता के द्वारा न्योता भोज का आयोजन किया गया। जिसमें चावल, दाल, सब्जी, पापड़, आचार, खीर पूड़ी और लड्डू का वितरण किया गया। साथ ही कक्षा पहली में अध्ययनरत सभी 40 बच्चों को स्कूल बैग प्रदान की गई। यह आयोजन उन्होने अपने पुत्र के द्वितीय जन्मोत्सव के अवसर पर किया। इस मौके पर विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी राजेन्द्र टण्डन ने कहा कि इस तरह के आयोजन होते रहना चाहिए। अपने जीवन के महत्वपूर्ण दिन जैसे जन्मदिन, शादी की सालगिरह सहित अन्य उत्साह के अवसरों पर हम सब मिलकर स्कूल के बच्चों के साथ मिलकर इसे मनाए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का पौष्टिक भोजन करा सकते है यह एक ऐसा अवसर है जहंा बच्चों के साथ अपनी खुशियां बांटी जा सकती है। न्योता भोज के रूप में बच्चों के साथ शामिल होकर इस दिन को विशेष रूप से भोजन करा सकते है। विभिन्न त्यौहारों जन्मदिन और राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर समुदाय के लोग अथवा कोई भी सामाजिक संगठन पूर्ण भोजना का योगदान कर सकते है। इस दौरान प्रशांत यादव ने भी बच्चों को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी राजेन्द्र टण्डन, प्राचार्य आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय लवन हरिशंकर जोशी, भाजपा के युवा महामंत्री प्रशांत यादव, पूर्व सरपंच रामलाल पैकरा, शाला समिति के सदस्यगण, पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक भीजराम वर्मा, मनोज ध्रुव, नरदूराम पैकरा, रमेश, दीवान, अनुपा ध्रुव, लता ध्रुव, प्यारेलाल बरेठ, पापूराम वर्मा, प्रभा वर्मा, प्रेम पटेल, हरेन्द्र साहू, जगेश्वर चतुर्वेदी, देहुति दीवान, प्यारेलाल पैकरा सहित सभी शिक्षकगण स्वीपर प्रमोद यादव, कमला पैकरा व छात्र-छात्राए उपस्थित रहे।











