बलौदाबाजार,
फागूलाल रात्रे, लवन।
फागूलाल रात्रे, लवन।
गातापार मन्दिर मे गत दिनों तड़क भड़क और दिखावे के इस युग में भी देवांगन समाज तरेंगा राज का आदर्श विवाह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। विवाह समारोह में केवल फिजूल खर्ची पर अंकुश न लगाया बल्कि समाज को दहेज मुक्त और सरल विवाह का संदेश भी दिया गया। इस विवाह में वर और वधू पक्ष ने बिना किसी लेनदेन के एक दूसरे को स्वीकार कर समारोह में केवल धार्मिक रस्मों को महत्व दिया गया और अनावश्यक शोर शराबा व सजावट से परहेज किया गया। इस अवसर पर तरेंगा राज के पदाधिकारी एवं समाजसेवी उपस्थित रहे जिन्होंने नवदंपति को सुखी जीवन का आशीर्वाद दिया। प्रदेश देवांगन समाज कल्याण के महासचिव परस देवांगन ने कहा हमारा उद्देश्य समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करना है, यह आदर्श विवाह केवल एक समारोह नहीं बल्कि एक सामाजिक क्रांति की शुरुआत है। इस प्रकार के आयोजन पूरे प्रदेश जिला मंडल राज के माध्यम से किया जा रहा है। समाज ऐसे आयोजन में विवाह करने वालों को प्रोत्साहन करते रहेंगे। नव विवाहित जोड़े ने अपने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वह इस पहल का हिस्सा बनकर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं और अन्य युवाओं को भी सादगी पूर्ण विवाह के लिए प्रेरित करना चाहते हैं। इस अवसर पर तरेंगा राज अध्यक्ष फेरू राम देवांगन उपाध्यक्ष शिवकुमार देवांगन परदेसी देवांगन सचिव बलराम देवांगन कोषाध्यक्ष नारायण देवांगन आशीष देवांगन युवा अध्यक्ष हर्ष देवांगन जयप्रकाश देवांगन समोदा कृष्णकुमार देवांगन सहित देवांगन समाज एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।











