बलौदाबाजार,
फागूलाल रात्रे, लवन।
फागूलाल रात्रे, लवन।
ग्राम पनगांव में पटेल समाज के भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन का कार्यक्रम रखा गया था। उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक संदीप साहू रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भागचंद पटेल अध्यक्ष मरार समाज ने किया। विशिष्ट अतिथि सुरेन्द्र कुमार पटेल, रामचंद पटेल, सुरेन्द्र शर्मा, विद्याभुषण शुक्ला, गुरूदयाल यादव, शैलेन्द्र बंजारे, रविदास बंजारे, शिव कुमार पटेल, कमल पटेल, श्यामलाल कुर्रे, रामलाल कुर्रे, तुलसी मनहरे सहित अन्य अतिथिगण शामिल हुए। इस मौके पर विधायक संदीप ने कहा कि पटेल समाज एक मेहनतकश समाज है। मरार पटेल समाज एक उद्यमी, संगठित और सुव्यवस्थित समाज है। अपने श्रम और उद्यम के आधार पर उनकी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने बताया कि समाज के श्रम को बाड़ी में उत्पादन से लेकर देश बड़े बडे बाजारों तक उनके उत्पादों को पहुंचा कर उचित प्रतिफल दिलाने के लिए षाकम्बरी बोर्ड का गठन किया गया है। जिसका बहुत अच्छा परिणाम मरार पटेल समाज के लोगों को मिल रही है। उन्होंने कहा कि मरार पटेल समाज में सहकारिता की भावना हर व्यक्ति में विद्यमान है। जन जन और हर मन की स्वाभाविकता से बसे इस सहकारिता के भाव के साथ हमे आगे बढ़ना है। इस दौरान मुरली मनोहर पटेल, तीजराम पटेल, शत्रुहन पटेल, मनहरण पटेल, लक्ष्मीचंद पटेल, टिकेश्वर पटेल, रविकांत पटेल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गुरूदयाल यादव सहित बड़ी संख्या में मरार समाज एवं अन्य लोग मौजुद रहे।











