बलौदाबाजार,
फागूलाल रात्रे, लवन।
ग्राम पंचायत डोंगरा में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा शुभारंभ हुआ। जिसकी शुरूआत मोतीम्बन तालाब स्थित राधा कृष्ण मंदिर में विधिवत् पूजन कर कलश यात्रा निकली गई। रथ पर सवार कथा वाचिका प्रज्ञा भारती का मनमोहक अदभुत दृश्य का दर्शन हुआ। जगह जगह भक्तजनों ने मंगल थाली आरती सजाकर चौक चौराहों में आरती सजाकर भागवत भगवान एवं गुरुमाता की पूजा अर्चना किया।
जिसमें हजारों के भीड़ में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ बाजे गाजे हरि कीर्तन करते हुए यात्रा निकाला गया। गांव के हर गली मोहल्ले से गुजरते हुए शोभा यात्रा कथा पंडाल तक पहुंच कर जिसके साथ कथा का शुभारंभ हुआ।
श्रीमद् भागवत कथा के पहले दिन चित्रकूट धाम मध्य प्रदेश से पधारे कथा वाचिका प्रज्ञा भारती ने मंगल आरती के साथ कथा का शुभारंभ हुआ। जिसमें प्रवचन में भागवत महात्मय की कथा सुनाकर उन्होंने कहा कि मन की सिद्धि के लिए सत्संग अत्यंत आवश्यक है भगवान की लीलाएं अपरंपार है और वे समय-समय पर अपनी लीलाएं दिखाते रहते हैं। तन की सिद्धि के लिए तो कई साधन है लेकिन मन की सिद्धि केवल सत्संग से ही संभव है। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य सत्यभावा साहू, गयाराम साहू कार्यक्रम के यजमान गोकुल बृहस्पति कौशिक, धनीराम लता कौशिक माया, मिथिलेश कौशिक, छाया कौशिक, सूरजाबाई, दीपेश, सूरज, मनीराम, भागीरथी,सहित पूरा कौशिक परिवार एवं समस्त ग्राम वासी हजारों के भीड़ में उपस्थित रहे।










