बलौदाबाजार,
फागूलाल रात्रे, लवन।
फागूलाल रात्रे, लवन।
सोमवार की सुबह करीब 8 बजे डोंगरीडीह महानदी पुल के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में गैस से लदी ट्रक की चपेट में आने से बाईक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वही, बाईक में पीछे बैठा व्यक्ति का कसडोल सीएचसी अस्पताल में ईलाज चल रहा है। घटना की जानकारी लवन पुलिस को मिलने पर तत्काल घटना स्थल पहुंचकर मृत व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर घायल का ईलाज कराने के लिए कसडोल अस्पताल में भर्ती किया गया। एक्सीडेंट कर फरार वाहन की पतासाजी कर उनको कब्जे में लिया गया। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।
प्रदत्त जानकारी अनुसार सोमवार की सुबह करीब 8 बजे डोंगरीडीह महानदी पुल के पास लवन तरफ से आ रही एच.पी. गैस से भरी ट्रक वाहन क्रमांक डीडी 01 वाई 9864 का चालक तेजी एवं लारपवाही पूर्वक ट्रक को चलाते हुए कसडोल तरफ से आ रहे मोटर सायकल क्रमांक सी.जी. 28 क्यू 4846 को अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक की चपेट में आने से मोटर सायकल चालक रामचरित यादव उम्र 32 वर्ष को सिर, चेहरा व दाहिना कंधा में गंभीर चोंट लगने की वजह से मौके पर ही मौत हो गई। बाईक में पीछे बैठा व्यक्ति मेघराज निषाद पिता पतराम निषाद उम्र 34 साल साकिन खट्टा थाना पटेवा जिला महासमुंद को सामान्य चोंटे आई है, जिसका ईलाज सीएचसी कसडोल मंे किया जा रहा है। लवन पुलिस ने मेघराज निषाद की रिपोर्ट पर अपराध धारा 281, 125 ए, 106 (1) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया। इस घटना में घायल निषाद ने बताया कि 18 जनवरी को बिलाईगढ़ के छट्ठी कार्यक्रम में शामिल होकर वापस रायपुर जा रहे थे, ग्राम डोंगरीडीह पुल के पास पहुंचे ही थे कि एच.पी गैस के ट्रक चालक के द्वारा लापरवाही पूर्वक चलाते हुए बाईक को चपेट में ले लिया। जिससे चालक रामचरित यादव की मौके पर ही मौत हो गई।











