बलौदाबाजार,
फागूलाल रात्रे, लवन।
फागूलाल रात्रे, लवन।
अंचल का तापमान कई दिनो से करवटे बदल रहा है। बीते दो-तीन दिनो से सुबह-सुबह घने कोहरे, दिन के समय धूप और रात के समय भीषण सर्दी ने लोगों को हलाकान कर रखा है। सुबह का आलम तो यह है कि तड़के 5 बजे से 7 बजे तक जहा पूरे क्षेत्र में घना कोहरा छाया देखा जा रहा है तो पूरे दिन तीखी धूप का मजा लोग रहे है। वही, रात्रि के समय भीषण सर्दी लोगों को हाड़ कंपा रही है। शांम 5-6 बजे आसपास छूप छटते ही कड़ाके की ठंड का सामना लोगों को करना पड़ रहा है। दिन के चौबीस घंटों में मौसम के अलग-अलग मिजाज लोगां को राहत के साथ-साथ परेशानियों में भी डाल रहे है। हालांकि, बीते एक हफ्ते की बात करें तो अंचल का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही बना हुआ है। वही, रात्रि के समय पड़ रही भीषण सर्दी के चलते लोग अपने घर के बाहर अलाव जला रहे है। लेकिन नगर पंचायत लवन के द्वारा सार्वजनिक स्थलो जैसे अस्पताल, बस स्टैंड, मुख्य चौराहो इत्यादि स्थानो पर नगर पंचायत ने अभी तक अलाव जलवाना शुरू नहीं करवाया है। जिसके चलते लोगों में काफी आक्रोश है। बढ़ती ठंड को देखते हुए नगर पंचायत के द्वारा शीघ्र ही अलाव की व्यवस्था कर प्रमुख सावर्जनिक स्थानों पर अलाव जलाने की आवश्यकता है। जिससे आम नागरिकों को ठंड में राहत मिल सके।











