बलौदाबाजार,
फागूलाल रात्रे, लवन।
मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत लवन नगर से 24 व्यक्ति तीर्थ यात्रा गए हुए थे। तीर्थ यात्रा में तिरुपति बालाजी, रामेश्वरम, त्रिवेंद्रम, कन्याकुमारी आदि स्थान पर तीर्थ यात्रा किए। लवण नगर के दौलाल साहू कुंती साहू पार्वती सेन शेवतीबाई वर्मा रूपा बाई रजक द्रुपद सेन मिलापुरम सेन जवाहर साहू चारों भाई साहू राम साहनी साहू आदि लोग गए थे। जिनके सकुशल वापस आने पर बाद लवन नगर के पंकज कुमार अग्रवाल, ढलेश्वर ढीमर, भूषण साहू तथा नगर पंचायत अधिकारी प्रणव प्रवेश प्रधान के द्वारा श्रीफल देकर स्वागत किया गया।