बलौदाबाजार,
फागूलाल रात्रे, लवन।
फागूलाल रात्रे, लवन।
चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर भारतीय हिन्दु नववर्ष मनाते हुए आर्य समाज लवन ने 30 मार्च रविवार की सुबह प्रभात फेरी निकाली। प्रभात फेरी नगर के प्रमुख चौक, चौराहों से होकर निकाली गई। इस मौके पर हिन्दुु नव वर्ष पर प्रकाश डालते हुए प्रधान मोहन साहू ने कहा कि इसी दिन ब्रम्हा ने सृष्टि की रचना की। साथ ही रामचन्द्रजी का अभिषेक भी हुआ था। इसी दिन आर्य समाज की स्थापना हुई। वही, राजा विक्रमादित्य ने विक्रम संवत का शुभारंभ भी इसी दिन किया। जिससे यह दिवस हिन्दु के स्वाभिमान का प्रतीक है। इस उपलक्ष्य में एक दिवसीय यज्ञ एवं सत्संग का आयोजन लवन के बाजार चैक सिंघम निवास में किया गया। इस दौरान प्रधान मोहन साहू, कोषाध्यक्ष बहोरन साहू, सदस्यगण पंचराम साहू, बृहस्पत प्रधान, गंगाप्रसाद साहू, ईतवारी निषाद, अरूण साहू, मदन वर्मा, आदित्य साहू, धनसिंह, प्रभु साहू, ठाकुर राम सेन, राजाराम कैवत्र्य, पत्थर सिंह सहित नगरवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।