बलौदाबाजार,
फागूलाल रात्रे, लवन।
फागूलाल रात्रे, लवन।
लवन से बलौदाबाज़ार के लिए जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 130बी हीरो मोटर सायकल शो-रूम के ठीक सामने सड़क किनारे एक सूखे पेड़ हादसे को आमंत्रण दे रहे है। इन मार्गो से होकर रोजाना हजारों की संख्या में दोपहिया, चारपहिया, सायकल सवारों का रोजाना आना-जाना हो रहा है। यह पेड़ पूरी तरह से सूखकर गिरने के कगार पर है। इस पेड़ से कभी भी बड़ा हादसा होने से इंकार नहीं किया जा सकता है। वही, कुछ जिम्मेदारों के द्वारा हरी-भरी पेड़ों को काटकर रोड को चौड़ीकरण करने का काम किया जाता है, लेकिन वर्षो से सुखी पेड़ को काटा नहीं जा रहा है, यह पेड़ पूरी तरह से सुख गया है, जो कभी भी किसी भी आम राहगीर पर गिर सकता है। अचानक ऊपर से गिरने पर एक बड़ा हादसा होने से इंकार भी नहीं किया जा सकता है। ऐसा नहीं है कि इस मार्ग पर जिम्मेदार अधिकारियों की नजर नहीं पड़ती है। उनका इन मार्गो से दिनभर गुजरना रहता हैै। लेकिन सब कुछ देखकर अंजान बने रहना तो जैसे इनकी ड्यूटी में शुमार है। ऐसा नहीं है कि इस सूखें पेड़ को काटा नहीं जाएगा। कार्य सब होंगे लेकिन किसी बड़े हादसे के बाद सबक लेना जैसे सरकारी विभाग का कार्यशैली में हो गया है। हादसे के बाद वही, जिम्मेदार पीड़ितो को मुआवजे दिलाने के साथ-साथ व्यवस्था को दुरूस्त करने की तुरंत योजना बनाई जाती है। ताकि उस समय लोगों को लगे की जिम्मेदारों को कितनी चिंता है। इस पेड़ से डंगाल कई बार रोड पर गिर गया है, जिसे जिम्मेदार हटाकर इतिश्री कर लेते है। लगता है इन्हें किसी बड़े हादसा होने का इंतजार है।