बलौदाबाजार,
फागूलाल रात्रे, लवन।
फागूलाल रात्रे, लवन।
जनपद पंचायत बलौदा बाजार के ग्राम पंचायत सकरी में सुशासन त्यौहार 2026 के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सरपंचों एवं पंचायत सचिवों द्वारा मुख्यालय सहित 18 से 20 पंचायत के जनप्रतिनिधि ग्राम ग्रामीणों सहित ब्लॉक एवं जिला स्तर के सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारियों के लिए उचित छाया पानी टेंट पंडाल कुर्सी टेबल शीतल पेयजल से लेकर खाने-पीने की भी संपूर्ण व्यवस्था और अपनी अपनी दायित्वों का सफल निर्वहन करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्व भूमिका निभाने के कारण ग्राम पंचायत सकरी के सरपंच हरीश कुमार फेकर पंचायत सचिव हरिकिशन वर्मा एवं उपसरपंच धनेश् वर्मा सहित सभी उपस्थित मुख्य अतिथियों द्वारापंचायत विभाग के सचिवों एवं सरपंचों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पंचायत क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सचिवों सरपंचों को मंच पर शॉल, श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं समाजसेवियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को गरिमामय बना दिया। बता दें कि सचिव ग्रामीण विकास की योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने, ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों के क्रियान्वयन तथा शासन और जनता के बीच समन्वय स्थापित करने में पंचायत सचिवों का योगदान सराहनीय है। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने सम्मानित सचिवों को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ कार्य करने की अपील की। समारोह के दौरान मंच पर उपस्थित अतिथियों एवं पंचायत सचिवों ने सामूहिक रूप से ग्रामीण विकास एवं जनसेवा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सकरी के सरपंच हरीश कुमार फेकर पंचायत सचिव हरिकिशन वर्मा लिमाही पूर्णिमा ध्रुव सचिव रेखा वस्त्रकार पनगांव सावित्री कुर्रे सचिव बाबू राम साहू खमरिया यदु मिलाज जोशी सचिव भानु पटेल कजी गोमती साहू सची व राजू लहरी रिसदा गणेश राम साहू सचिव थानेश्वर साहू कोकड़ी अभिषेक सचिव गौरी शंकर वैष्णव चरोटीसरद चंद्र पैकरा सचिव बलदाऊ साहू सहित पवन कुमार साहू दुलेश कन्नौज सहित खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ बांधे बीईओ राजेंद्र टंडन प्राधिकृत अधिकारी नेतराम साहू आलोक बघेल नायब तहसीलदार साहू सर का भी सम्मान किया गयाकार्यक्रम का समापन अतिथियों के आभार प्रदर्शन ग्राम पंचायत सकरी के पंचायत सचिव हरिकिशन वर्मा द्वारा किया गया।











