बलौदाबाजार,
फागूलाल रात्रे, लवन।
फागूलाल रात्रे, लवन।
छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ बलौदाबाजार के जिला अध्यक्ष मनबोधन टंडन ने भीषण गर्मी में लोगों से अपील किया कि इस भीषण गर्मी में आम आदमी के साथ साथ बेजुबान जानवर वन्यजीव पशु पक्षी बेहाल हैं तथा मनुष्य के अस्थित्व को बचाने प्रकृति के रक्षक पेड़ पौधों पशु पक्षियों एवं जीव जंतुओं की देखभाल एवं सुरक्षा अति आवश्यक है। जिस तरह मनुष्य प्रकृति का दोहन अपने व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए कर रहा है बहुत कम समय में इसका दुष्परिणाम देखने और भुगतना पड़ेगा जिसका मनुष्य के पास कोई जवाब नहीं होगा। आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि बेजुबान जानवरों के लिए अपने घर के बाहर पीने की पानी का व्यवस्था अपनी सामर्थ्य अनुसार करें साथ ही पक्षियों के लिए छोटे मटके में पानी आदि की व्यवस्था कर प्रकृति रक्षकों की रक्षा कर सकते हैं और प्रकृति को बचाने में अपना बहुमूल्य योगदान दे सकते हैं साथ ही तालाब किनारे लगे एक साल दो साल के छोटे पौधों में एक लोटा जल प्रकृति के नाम करने का प्रयत्न करे ताकि आने वाली पीढ़ी के लिए कुछ बचा सकें और उदाहरण प्रस्तुत कर सकें।











