बलौदाबाजार,
फागूलाल रात्रे, लवन।
फागूलाल रात्रे, लवन।
पीएम श्री स्कूल नवोदय विद्यालय लवन के विद्यार्थी ने इसरो द्वारा संचालित युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम युविका प्रतियोगिता में अपना शानदार प्रदर्शन करते हुए लक्ष्यशील साहू का चयन एक चयन परीक्षा के माध्यम से अपना जगह बनाया है । लक्ष्यसिल साहू रोहासी गांव निवासी पलारी विकासखंड बलौदा बाजार जिले के पिता भूपेंद्र कुमार साहू माता गायत्री साहू के पुत्र है। पीएम श्री स्कूल नवोदय विद्यालय लवन बलोदाबाजार की कक्षा दसवीं के मेधावी छात्र लक्ष्यसिल साहू को आंध्र प्रदेश के सतीश धवन स्पेस सेंटर श्रीहरिकोटा में 2 सप्ताह का आवासीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। जिसमें अंतरिक्ष विज्ञान, रॉकेट, सैटेलाइट आदि के बारे में सिखाया जाएगा। साथ ही इसरो(ISRO) वैज्ञानिकों से सीधे संवाद आदि भी कराया जाएगा। लक्ष्यशील साहू वर्तमान में कक्षा दसवीं की मेधावी छात्र है और 10 मई से 22 मई तक दो सप्ताह प्रशिक्षण हेतु सतीश धवन स्पेस सेंटर श्रीहरिकोटा आंध्रप्रदेश के लिए 9 तारीख मई को प्रस्थान करेंगे। उनकी इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय के छात्राओं, शिक्षक, शिक्षिकाएं तथा अभिभावकों में खुशी का माहौल देखा गया। पीएम श्री स्कूल नवोदय विद्यालय लवन के प्रभारी प्राचार्य श्री डी के ठाकुर ने चयनित छात्र को उनकी सफलता के लिए ढेर सारी बधाई और शुभकामना दी तथा उनका उपलब्धि को उनकी कड़ी मेहनत अभिभावक के सहयोग विद्यालय के अध्यापक, अध्यापिका के सही मार्गदर्शन का परिणाम बताया। इस उपलब्धि पर बधाई और ढेर सारी शुभकामनाएं खुशी जाहिर करते हुए विद्यालय के पूर्व प्राचार्य श्रीमती बि गिरिजा जी ने बधाई देते हुए कहा कि पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय लवन बलोदा बाजार आने वाले समय में अनेकानेक विद्यार्थियों को बेहतर मंच प्रदान करेंगे और प्रतिभा को निखारने का प्रयास निरंतर रहेगा। उनका इस बेहतरीन उपलब्धि पर विद्यालय परिवार,अभिभावकों , पूरे क्षेत्र में तथा बलोदा बाजार जिले में हर्ष का माहौल है।











