बलौदाबाजार,
फागूलाल रात्रे, लवन।
फागूलाल रात्रे, लवन।
ग्राम पंचायत सकरी में सरकार की जनकल्याणकारी श्रद्धांजलि योजना के तहत जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करने का कार्य किया गया। इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में पात्र हितग्राहियों को सहायता राशि वितरित की गई। गरीब परिवार के मुखिया की आकस्मिक निधन पश्चात उनके आश्रित या नॉमिनी को शासन द्वारा श्रद्धांजलि योजना के अंतर्गत दो हज़ार का तात्कालिक लाभ दिया जाता है। जिसके परिपालन में ग्राम पंचायत सकरी में ललिता फेकर सोनसाय वर्मा कन्हैया साहू कविता वर्मा फिरतु यादव देवकी साहू परमेश्वरी शंकर ललित कृष्ण कुमार मोहन उर्मिला भगवती मनहरण हितेश को श्रद्धांजलि योजना का लाभ दिया गया पंचायत सचिव हरिकिशन वर्मा द्वारा बताया गया कि श्रद्धांजलि योजना का उद्देश्य उन गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को तत्काल सहायता देना है, जिनके परिवार में किसी सदस्य की मृत्यु हो जाती है। इस योजना के तहत अंतिम संस्कार एवं अन्य आवश्यक कार्यों के लिए सरकार द्वारा त्वरित आर्थिक सहयोग प्रदान किया जाता है, जिससे पीड़ित परिवार को कठिन समय में राहत मिल सके। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारी पंचायत सचिव हरिकिशन वर्मा ने कहा कि शासन की मंशा है कि कोई भी जरूरतमंद परिवार संकट की घड़ी में अकेला न रहे। इसलिए सभी पात्र हितग्राहियों को समय पर योजना का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित किया जा रहा है। इस दौरान लाभार्थियों ने शासन की इस पहल के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि इस सहायता से उन्हें कठिन समय में काफी सहारा मिला है। कार्यक्रम में सरपंच हरीश कुमार ठेका उपसरपंच धनेश् वर्मा पंचायत सचिव हरिकिशन वर्मा पूर्व उप सरपंच ओंकार साहू पंच चित्ररेखा साहू ललिता फेकर लीलावती वर्मा दुर्गेश्वरी साहू मधु साहू संतोषी देवकी बाई साहू भारती वर्मा करण साहू काशीराम साहू उर्मिला धीवर जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन एवं पंचायत कर्मचारी उपस्थित रहे।











