Thursday, March 26, 2026
khabreaaptak.com
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • क्राइम
  • खेल
  • जॉब्स एंड एजुकेशन
  • सामाजिक
  • हेल्थ
  • Contact us
No Result
View All Result
khabreaaptak.com
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • क्राइम
  • खेल
  • जॉब्स एंड एजुकेशन
  • सामाजिक
  • हेल्थ
  • Contact us
No Result
View All Result
khabreaaptak.com
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

मरदा में महिला कमांडो चला रही नशा मुक्ति अभियान 

khabre Aap Tak by khabre Aap Tak
28 October 2025
in छत्तीसगढ़
0
मरदा में महिला कमांडो चला रही नशा मुक्ति अभियान 
0
SHARES
17
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

You might also like

श्रीमद भागवत कथा में भगवान कृष्ण और सुदामा की मित्रता की कथा सुनाई गई

भागवत कथा में परीक्षित जन्म की कथा सुनाई गई 

सती चरित्र व बालक ध्रुव की कथा सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

रात होते ही गांव की गलियों में निकलती हैं महिला कमांडो, फिर ऐसे लोगों को सिखातीं हैं सबक
बलौदाबाजार,
फागुलाल रात्रे, लवन।
थाना क्षेत्र के ग्राम मरदा की महिला समूहों की टोली नशा मुक्ति अभियान को लेकर अभियान छेड़ दिया है। गांव की महिलाएं न केवल नशा मुक्ति के लिए जन जागरूकता अभियान चला रही है, बल्कि गांव में ऐसे लोगों को कड़ा सबक सिखा रही है जो नशा कर गांव के माहौल को खराब करते हैं।
महिलाओं का यह अभियान पूरे गांव की महिलाओं के लिए प्रेरणा का काम कर रहा है। महिलाओं का कहना है कि पहले गांव के अधिकतर लोग शराब, गांजा, जुआ, सट्टा जैसे अवैध कारोबार में संलिप्त रहते थे। यहां तक गांव में कई ऐसे लोग भी जो पहले अपने घरों में अवैध रूप से शराब बनाते थे। कई लोग देशी शराब ब्लेक में बिक्री भी करते थे, लेकिन जब से महिला कमांडो सक्रिय हुई हैं तब से ऐसे काला कारोबार करने वालों में खौफ है।  गांव का माहौल खराब होता देख गांव की महिला सरपंच श्रीमती पूजा साहू के नेतृत्व में ग्राम कोयदा की महिलाएं आगे आई और महिला कमाण्डो से जुड़कर गांव में पूर्ण शराब बंदी करा दिए। इनके गांव में छह माह से शराब पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाया गया है। रोजाना शांम को हाथ में लाठी लेकर महिलाएं गांव की गली मोहल्लो से गुजरती है। जिससे गांव का माहौल शांत हो गया है। गांव में शराब पीने वाले गायब हो गए है। गांव में किसी भी व्यक्ति के द्वारा अवैध रूप से शराब नहीं बेची जा रही है। यहंा की सरपंच के नेतृत्व में शराबबंदी का अभियान सफल होता दिख रहा है। यहंा की महिलाओं की अथक प्रयास से गांव में पूर्ण शराबबंदी हो गई है। यहंा शराब बेचने पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाया गया है। जब से शराब बंदी की घोषणा हुई है तब से यहंा कोई भी व्यक्ति शराब पीकर नहीं आया है। गांव की सरपंच पूजा साहू का कहना है कि शराब समाज के लिए बुराई है। इसलिए गांव के लोगों की पंचायत बुलाकर इस पर प्रतिबंध लगा दिया। इसमें ग्रामवासियों ने पूरा सहयोग किया। सबसे विचार विमर्श लेकर शराबबंदी का फैसला लिया गया है, जो लगभग सफल होते दिख रहा है। यहंा प्रतिबंध के बाद से अब तक न तो शराब की बिक्री हुई और न ही किसी ने शराब सेवन करके गांव में तमाशा किया है। गांव में शराबबंदी कराने में गांव की महिला कमाण्डों का प्रमुख रूप से महत्वपूर्ण भूमिका रही हैं। शराबबंदी के दौरान यदि गांव में किसी भी व्यक्ति के द्वारा शराब बेचता पाया जायेगा तो उस पर आर्थिक दण्ड लगाया जा रहा है और कानूनी कारवाई भी की जा रही है।
महिला कमांडो ने 27 अक्टूबर सोमवार को गांव में रैली निकालने के बाद सरपंच प्रतिनिधि नागेश्वर साहू का जन्म दिवस बड़े ही उत्साह के साथ मनाया और आगे भी निरंतर नशा मुक्ति अभियान चलाने का संकल्प लिया गया। सरपंच प्रतिनिधि ने सभी महिला कमांडो को उनके द्वारा किए जा रहे अच्छे कार्य के  लिए बधाई दिए और आगे भी नशा मुक्ति अभियान को निरंतर जारी रखने का अहवान किया।
Previous Post

लवन शाखा नहर मुंडा में मिला पांच से छ: महीने के शिशु का शव 

Next Post

छत्तीसगढ़ स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में नवोदय विद्यालय, लवन के खिलाड़ियों ने पदक जीत कर विद्यालय का किया नाम रोशन 

khabre Aap Tak

khabre Aap Tak

Related Posts

श्रीमद भागवत कथा में भगवान कृष्ण और सुदामा की मित्रता की कथा सुनाई गई
छत्तीसगढ़

श्रीमद भागवत कथा में भगवान कृष्ण और सुदामा की मित्रता की कथा सुनाई गई

by khabre Aap Tak
18 March 2026
भागवत कथा में परीक्षित जन्म की कथा सुनाई गई 
छत्तीसगढ़

भागवत कथा में परीक्षित जन्म की कथा सुनाई गई 

by khabre Aap Tak
18 March 2026
सती चरित्र व बालक ध्रुव की कथा सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु
छत्तीसगढ़

सती चरित्र व बालक ध्रुव की कथा सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

by khabre Aap Tak
18 March 2026
भागवत कथा में श्रीकृष्ण बाल लीला का वर्णन सुन श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हुए
छत्तीसगढ़

भागवत कथा में श्रीकृष्ण बाल लीला का वर्णन सुन श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हुए

by khabre Aap Tak
18 March 2026
छत्तीसगढ़

अहिल्दा में सात दिवसीय सतनाम भजन प्रतियोगिता का आयोजन कल से

by khabre Aap Tak
18 March 2026
Next Post
छत्तीसगढ़ स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में नवोदय विद्यालय, लवन के खिलाड़ियों ने पदक जीत कर विद्यालय का किया नाम रोशन 

छत्तीसगढ़ स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में नवोदय विद्यालय, लवन के खिलाड़ियों ने पदक जीत कर विद्यालय का किया नाम रोशन 

छत्तीसगढ़ ख़बरें

भागवत कथा में परीक्षित जन्म की कथा सुनाई गई 

सती चरित्र व बालक ध्रुव की कथा सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

भागवत कथा में श्रीकृष्ण बाल लीला का वर्णन सुन श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हुए

अहिल्दा में सात दिवसीय सतनाम भजन प्रतियोगिता का आयोजन कल से

भागवत कथा में श्रीकृष्ण रुक्मिणी विवाह का वर्णन

राजनीति ख़बरें

संत रामपाल महाराज के सानिध्य में संपन्न हुआ विशाल समागम

khabreaaptak.com

Fagulal Ratre

Viil, korda, post- lawan, dist balauda bazar pin 493526

Mobile: 7354797979, 9977329502
Email: fagulawan@gmail.com

Recent News

श्रीमद भागवत कथा में भगवान कृष्ण और सुदामा की मित्रता की कथा सुनाई गई

श्रीमद भागवत कथा में भगवान कृष्ण और सुदामा की मित्रता की कथा सुनाई गई

18 March 2026
भागवत कथा में परीक्षित जन्म की कथा सुनाई गई 

भागवत कथा में परीक्षित जन्म की कथा सुनाई गई 

18 March 2026
सती चरित्र व बालक ध्रुव की कथा सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

सती चरित्र व बालक ध्रुव की कथा सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

18 March 2026
भागवत कथा में श्रीकृष्ण बाल लीला का वर्णन सुन श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हुए

भागवत कथा में श्रीकृष्ण बाल लीला का वर्णन सुन श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हुए

18 March 2026

अहिल्दा में सात दिवसीय सतनाम भजन प्रतियोगिता का आयोजन कल से

18 March 2026

Calendar

March 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031 
« Feb    

Copyright © 2023 - KhabreAapTak.com | All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • क्राइम
  • खेल
  • जॉब्स एंड एजुकेशन
  • सामाजिक
  • हेल्थ
  • Contact us

Copyright © 2023 - KhabreAapTak.com | All Rights Reserved