Sunday, March 29, 2026
khabreaaptak.com
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • क्राइम
  • खेल
  • जॉब्स एंड एजुकेशन
  • सामाजिक
  • हेल्थ
  • Contact us
No Result
View All Result
khabreaaptak.com
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • क्राइम
  • खेल
  • जॉब्स एंड एजुकेशन
  • सामाजिक
  • हेल्थ
  • Contact us
No Result
View All Result
khabreaaptak.com
No Result
View All Result
Home Blog

भाजपा ने सराहा तो कांग्रेस ने कहा यह बजट सरकार बचाने वाला बजट

khabre Aap Tak by khabre Aap Tak
24 July 2024
in Blog
0
भाजपा ने सराहा तो कांग्रेस ने कहा यह बजट सरकार बचाने वाला बजट
0
SHARES
64
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

You might also like

ग्राम पंचायत पनगांव में विकासखंड स्तरीय आवास दिवस का हुआ भव्य एवं सफल आयोजन  

वोटर हेल्पलाइन एप से मतदाता अपने मोबाइल पर ही देख सकते हैं अपना मतदान केन्द्र और निर्वाचन संबंधी अन्य जानकारियां

 बलौदाबाजार,
फागुलाल रात्रे, लवन।
केन्द्र सरकार ने अपने 3.0 कार्यकाल के 7वां बजट मंगलवार को प्रस्तुत किया। इस बजट को भाजपा नेताओं ने खुब सराहा। उन्होंने कहा कि यह बजट आम आदमी का बजट है, जिसमें आम आदमी को राहत मिलेगी। जबकि दूसरी तरफ विपक्ष ने बजट पर नाराजगी जताया है।
बजट को नगर पंचायत लवन के कांग्रेस के युवा पार्षद मृत्युजंय पाण्डेय ने कहा कि कहा कि इसमें और महंगाई बढ़ेगी। बजट में किसी को कुछ नहीं दिया, युवा किसान, व्यापारी, आम जनता, सब खाली है। केन्द्र सरकार का यह बजट व्यापारियों और आम जनता के साथ धोखा है। बजट में जनता को निराशा के सिवाय कुछ नहीं मिला।
भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती सुलोचना यादव ने कहा कि इस बजट का मुख्य फोकस हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए खासकर गरीब, महिला, युवा व देश के अन्नदाता पर है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत लक्ष्य को पाने में यह बजट अहम साबित होगा।
बजट को कांग्रेस के लवन ब्लाॅक अध्यक्ष गुरूदयाल यादव ने कृषि प्रधान देश में किसानों को एमएसपी की कोई संवैधानिक गारंटी नहीं दी गई है। बेरोजगार युवाओं को 15 हजार रूपए वह भी तीन किस्तों में देने का झुनझुना पकड़ाया गया है। यह बजट सरकार बचाने वाला बजट है। इसमें आम जनता, बेरोजगारों, गरीबों को कोई फायदा नहीं है।
नगर पंचायत लवन के नगर उपाध्यक्ष व भाजपा नेता रामकुमार साहू ने कहा कि विकसित देश बनाने की तरफ एक कदम और बढ़ा दिया है। इस बजट में सरकार ने रोजगार, कौशल प्रशिक्षण, एमएसएमई और मध्यम वर्ग पर ध्यान केन्द्रित किया है। साथ ही किसान व्यापारी व अन्य वर्गो को भी पूरा ध्यान रखा है।
नगर पंचायत लवन के पूर्व पार्षद एवं कांग्रेस सेवादल के सचिव अजय ताम्रकार ने कहा इस बजट को सरकार बचाने का ध्यान रख बजट बनाया है। बिहार और आंध्र प्रदेश में रेवड़ी बांटी गई है। जबकि छत्तीसगढ़ का कोई ध्यान नही रखा गया। मंहगाई और बेरोजगारी पर कोई योजना नहीं है, थोड़ा बहुत जो दिख रहा है वह कांग्रेस के घोषणा पत्र को काॅपी किया गया है।
भाजपा के मण्डल अध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि यह बजट विकसित भारत के लिए मिल का पत्थर साबित होगा। सरकार ने आम आदमी के लिए काफी कुछ कदम उठाए है। जिसका निकट भविष्य में लाभ देखने को मिलेगा।
 भाजपा के युवा नेता भावेश तिवारी ने कहा कि यह बजट सभी वर्ग को किसी न किसी रूप में राहत देने का कार्य किया। बजट में कैसर दवा, सोना चांदी, प्लेटिनम, मोबाईल फोन, मोबाईल चार्जर, बिजली के तार सहित अन्य सामान सस्ता मिलेगा।
भाजपा युवा नेता विकास अग्रवाल ने कहा कि मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का बजट में विकास का प्रतिबिंब है। इस बजट में 2047 तक आत्म निर्भर भारत और विकसित राष्ट्र की परिकल्पना की गई है।
भाजपा विकास मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष रमन कुमार साहू ने कहा कि इस बजट को किसानों के हित को ध्यान में रखकर बनाया गया है। मोदी सरकार ने कृषि-रोजगार स्वास्थ्य सहित हर सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में प्रयास किया है।
भाजपा के युवा नेता सर्वेन्द्र साहू ने कहा कि यह बजट सबके विकास की भावना को प्रदर्शित करने वाला बजट है।
भाजपा नेता गंगा प्रसाद पटेल ने कहा कि यह बजट गांव, गरीब, मजदूर व किसानों को समृद्वि की ओर ले जाने वाला बजट है।
Previous Post

विकससित भारत के संकल्प को पूरा करने वाला बजट- सहदेव जोशी

Next Post

शासकीय महाविद्यालय लवन में कारगिल विजय दिवस मनाया गया।

khabre Aap Tak

khabre Aap Tak

Related Posts

ग्राम पंचायत पनगांव में विकासखंड स्तरीय आवास दिवस का हुआ भव्य एवं सफल आयोजन  
Blog

ग्राम पंचायत पनगांव में विकासखंड स्तरीय आवास दिवस का हुआ भव्य एवं सफल आयोजन  

by khabre Aap Tak
22 November 2024
Blog

by khabre Aap Tak
5 November 2023
Blog

वोटर हेल्पलाइन एप से मतदाता अपने मोबाइल पर ही देख सकते हैं अपना मतदान केन्द्र और निर्वाचन संबंधी अन्य जानकारियां

by khabre Aap Tak
29 October 2023
Next Post
शासकीय महाविद्यालय लवन में कारगिल विजय दिवस मनाया गया।

शासकीय महाविद्यालय लवन में कारगिल विजय दिवस मनाया गया।

छत्तीसगढ़ ख़बरें

भागवत कथा में परीक्षित जन्म की कथा सुनाई गई 

सती चरित्र व बालक ध्रुव की कथा सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

भागवत कथा में श्रीकृष्ण बाल लीला का वर्णन सुन श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हुए

अहिल्दा में सात दिवसीय सतनाम भजन प्रतियोगिता का आयोजन कल से

भागवत कथा में श्रीकृष्ण रुक्मिणी विवाह का वर्णन

राजनीति ख़बरें

संत रामपाल महाराज के सानिध्य में संपन्न हुआ विशाल समागम

khabreaaptak.com

Fagulal Ratre

Viil, korda, post- lawan, dist balauda bazar pin 493526

Mobile: 7354797979, 9977329502
Email: fagulawan@gmail.com

Recent News

श्रीमद भागवत कथा में भगवान कृष्ण और सुदामा की मित्रता की कथा सुनाई गई

श्रीमद भागवत कथा में भगवान कृष्ण और सुदामा की मित्रता की कथा सुनाई गई

18 March 2026
भागवत कथा में परीक्षित जन्म की कथा सुनाई गई 

भागवत कथा में परीक्षित जन्म की कथा सुनाई गई 

18 March 2026
सती चरित्र व बालक ध्रुव की कथा सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

सती चरित्र व बालक ध्रुव की कथा सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

18 March 2026
भागवत कथा में श्रीकृष्ण बाल लीला का वर्णन सुन श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हुए

भागवत कथा में श्रीकृष्ण बाल लीला का वर्णन सुन श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हुए

18 March 2026

अहिल्दा में सात दिवसीय सतनाम भजन प्रतियोगिता का आयोजन कल से

18 March 2026

Calendar

March 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031 
« Feb    

Copyright © 2023 - KhabreAapTak.com | All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • क्राइम
  • खेल
  • जॉब्स एंड एजुकेशन
  • सामाजिक
  • हेल्थ
  • Contact us

Copyright © 2023 - KhabreAapTak.com | All Rights Reserved