बलौदाबाजार,
फागुलाल रात्रे, लवन।
फागुलाल रात्रे, लवन।
सिंगारपुर मावली में 30 और 31 मार्च को झेरिया धोबी समाज तरेंगा राज का दो दिवसीय वार्षिक महाअधिवेशन कार्यक्रम समाज के श्रीराम जानकी मंदिर प्रांगण में रखा गया है। अध्यक्ष त्रिलोचन रजक सचिव नारायण निर्मलकर ने बताया कि दो दिवसीय वार्षिक महाअधिवेशन कार्यक्रम 30 मार्च को दोपहर 3 बजे से प्रारंभ होगा। रात्रि में अतिथियों एवम अन्य राज से आए पदाधिकारियो का स्वागत और उद्बोधन होगा। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा होंगे। अध्यक्षता रजक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष लोकेश कनौजे करेंगे। अति विशिष्ट अतिथि छत्तीसगढ़ प्रदेश धोबी समाज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज निर्मलकर प्रदेश उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम रजक बलौदाबाजार जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीराम रजक प्रदेश महासचिव कृष्ण कुमार निर्मलकर प्रदेश संरक्षक झड़ीराम कन्नौजे महिला प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष निर्मला रजक प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं आईटी सेल प्रदेश अध्यक्ष कमलेश रजक होंगे। आगे बताया कि अधिवेशन में कक्षा 10वीं 12वीं 2023 में प्रथम श्रेणी प्राप्त छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन राशि मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने के साथ ही साथ वार्षिक आय व्यय का लेखा-जोखा किया जाएगा।