बलौदाबाजार,
फागुलाल रात्रे, लवन।
फागुलाल रात्रे, लवन।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पर्यावरण संरक्षण को लेकर देश में चलाए जा रहे अभिनव अभियान एक पेड़ मां के नाम मुहिम के तहत मेन रोड पर स्थित आदर्श ग्राम पंचायत मुंडा के पूर्व माध्यमिक शाला के समीप आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 2 में छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया। इस मौके पर सरपंच प्रतिनिधि संतोष वर्मा ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण एवं जल संरक्षण को बढ़ावा देना है। जिससे आने वाली पीढ़ियों को स्वस्थ वातावरण के साथ-साथ पर्याप्त मात्रा पानी की उपलब्धता सुरक्षित हो सके। इस अभियान से अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ने का प्रयास है, जिससे जल संरक्षण में महिलाएं अग्रणी भूमिका निभा सके। धोबी समाज के प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं आईटी सेल प्रदेश अध्यक्ष कमलेश रजक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश में पर्यावरण संरक्षण के लिए अभिनव पहल करते हुए एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की गई है। हमें भी इस अभियान का हिस्सा बनते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण कर इसके रखरखाव की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। वृक्षारोपण कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सावित्री वर्मा शाला प्रबंधन विकास समिति के पूर्व उपाध्यक्ष सुमेर वर्मा महेश्वर रजक हरिशंकर साहू साधू वर्मा पुष्पा फेकर गीता वर्मा टेश बाई वर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित थे।