Tuesday, March 31, 2026
khabreaaptak.com
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • क्राइम
  • खेल
  • जॉब्स एंड एजुकेशन
  • सामाजिक
  • हेल्थ
  • Contact us
No Result
View All Result
khabreaaptak.com
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • क्राइम
  • खेल
  • जॉब्स एंड एजुकेशन
  • सामाजिक
  • हेल्थ
  • Contact us
No Result
View All Result
khabreaaptak.com
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

पांच साल की गारंटी वाली सड़क समय से पहले उखड़ी

khabre Aap Tak by khabre Aap Tak
12 April 2024
in छत्तीसगढ़
0
पांच साल की गारंटी वाली सड़क समय से पहले उखड़ी
0
SHARES
42
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

You might also like

श्रीमद भागवत कथा में भगवान कृष्ण और सुदामा की मित्रता की कथा सुनाई गई

भागवत कथा में परीक्षित जन्म की कथा सुनाई गई 

सती चरित्र व बालक ध्रुव की कथा सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

उखड़ी हुईं सड़क की कराई गई थी रिपेयरिंग, वह भी टीक नहीं पाई
 बलौदाबाजार,
फागुलाल रात्रे, लवन।
गांव के विकास में सड़क की भूमिका महत्वपूर्ण होती हैं। शासन प्रशासन द्वारा ग्रामीणों को हर सुविधा उपलब्ध हो इसे ध्यान में रख प्रधानमंत्री सड़क योजना मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत गांव के मुख्य मार्ग तक जोड़ने के लिए पक्की सड़क का निर्माण कराया गया है जिसका कई पंचायतो के लोगों को लाभ मिल रहे हैं। परंतु विकासखंड बलौदाबाजार के विभिन्न ग्राम पंचायत ऐसे हैं जहां मुख्य मार्ग का निर्माण तो कराया गया है परंतु जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारियों के देखरेख व मरम्मत की अभाव में सड़क की हालत काफी जर्जर हो गया है। ऐसा नहीं की क्षेत्र के ग्रामीणों ने सड़क की समस्याओं से जनप्रतिनिधि समेत संबंधित विभाग को अवगत नहीं कराया गया हो बावजूद इसके अधिकारियों के उदासीन रवैया का खमियाजा आज क्षेत्र के ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है।
 ऐसा ही हाल चिचिरदा चौंक से चिचिरदा गांव पहुंच मार्ग का है। डेढ़ वर्ष में ही उक्त मार्ग काफी जर्जर हो गए है। ग्रामीण एवं राहगीरों की समस्याओं को देखते हुए जर्जर हो चुके सड़क की मरम्मत को लेकर दैनिक भास्कर ने पूर्व में समाचार प्रकाशित किया गया था। समाचार प्रकाशन के बाद संबंधित विभाग के अधिकारियों ने संज्ञान लेते हुए मरम्मत कार्य कराया गया था। लेकिन यह मरम्मत की गई सड़क कुछ माह तक भी टीक नहीं पाई और फिर से उखड़कर ख़राब हो गई है जिसकी वजह से क्षेत्र के ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है वही ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा रहा है। वही कार्य पूर्णत: तिथि के बाद 5 वर्षों तक ठेकेदारों को मेंटेनेंस कार्य करना होता है किंतु बिना मेंटेनेंस कार्य किए ही अधिकारियों की मिलीभगत से ठेकेदारों को भुगतान कर दिया जाता है। जिससे ठेकेदारों के द्वारा मेंटेनेंस कार्य करने में कोताही बरती जाती है। जिसके चलते राहगीरों एवं ग्रामीणों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत चिचिरदा चौक से चिचिरदा गांव पहुंच मार्ग सड़क निर्माण कार्य जुलाई 2022 था। इस रोड की लम्बाई एक किलोमीटर है, जिसके लिए 21.85 लाख रूपये की स्वीकृति हुई थी। इस रोड को सिंघानिया इन्टरप्राइजेस रायपुर के द्वारा बनाई गई थी जो ठेकेदार और अधिकारियों की मिलीभगत से भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चूकी है। सड़क की स्थिति इतनी अधिक खराब हो गई है कि इस एक किलो मीटर की सड़क में आधी सड़क पूरी तरह से टुटकर गढ्ढो में तब्दील हो गई है, तथा अन्य जगहों पर दरारे भी पड़ना शुरू हो गया है। चिचिरदा से मोती पैकरा प्रशांत यादव विजय पैकरा बुद्धेश्वर पैकरा श्याम लाल कसियारा से राममुरित पटेल राजू पटेल अमलकुंडा से संजय केवट कमलेश पटेल जीवन पटेल सहित ग्रामीणो ने ठेकेदार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि सड़क का निर्माण करते समय ठेकेदार के द्वारा गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया। वही विभाग के जिम्मेदार अधिकारी भी कार्य की गुणवत्ता को झांकने तक नहीं पहुंचे। जिसके चलते ठेकेदार के द्वारा निर्माण की गुणवत्ता को दरकिनार कर जमकर भ्रष्टाचार को अंजाम दिया गया।
आपको यह बताना लाजमी होगा कि यह सड़क 21.85 लाख रूपये की लागत से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत एक किलोमीटर तक डामरीकरण और सीसी रोड का निमार्ण किया जाना था। ठेकेदार के द्वारा 6 सौ मीटर तक डामर वाली सड़क तो बनाई गई, लेकिन सीसी सड़क को बनाना भूल गई है। बनाई गई रोड निर्माण कार्य की गुणवत्ता सही नहीं होने पर सड़क में जानलेवा खतरनाक गढ्ढे निर्मित हो गए है, जो काफी जानलेवा साबित हो रहा है। स्थानीय राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे है। इस रोड पर कसियारा, अमलकुण्डा, डमरू, ताराशिव, भद्रा सहित आसपास के ग्रामीण इसी रोड से आना-जाना करते है, जिन्हे भी काफी परेशान होना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी चिचिरदा गांव के ग्रामीणों को होती है, क्योकि यह सड़क चिचिरदा पहुंच मार्ग वाली रोड है। ग्रामीणों ने कहा कि उक्त पहुंच मार्ग की माप पुस्तिका निकलवाई जाएगी साथ ही रोड की जांचकर ठेकेदार के उपर उचित कार्यवाही करते हुए मरम्मत कार्य कराने की मांग ग्रामीणों के द्वारा किया गया है।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क में आठ दस वर्षों से जमे हुए हैं अधिकारी कर्मचारी
निर्वाचन आयोग के आदेश अनुसार जिले में 3 साल से अधिक समय से जमे अधिकारी कर्मचारियों को हटाया जाना है किंतु प्रधानमंत्री ग्राम सड़क विभाग में 3 साल का क्या यहां पिछले आठ दस वर्षों से एक ही जिले में कुछ अधिकारी पदस्थ हैं और ठेकेदारो से सांठगांठ कर भ्रष्टाचार को अंजाम दे रहे हैं साथ ही अपने आपको जिले का माई बाप समझने लगे हैं। ऐसे अधिकारियों को तत्काल हटाए जाने की मांग की गई है।
इस संबंध मे अधीक्षण अभियंता रायपुर वरुण राजपूत ने कहा कि दिखवाता हूं।
इस संबंध में कार्यपालन अभियंता चंद्रभान सिंह तंवर से संपर्क करने की कोशिश की गई किंतु उनके द्वारा फोन रिसीव करना मुनासिब नहीं समझ गया।
Previous Post

टूटी पुल से झांक रहा सरिया, हादसे का खतरा, जिम्मेदार मौन

Next Post

मोबाइल का प्रयोग बढ़ा रहा सिर दर्द और कमजोर कर रहा आंखों की रोशनी

khabre Aap Tak

khabre Aap Tak

Related Posts

श्रीमद भागवत कथा में भगवान कृष्ण और सुदामा की मित्रता की कथा सुनाई गई
छत्तीसगढ़

श्रीमद भागवत कथा में भगवान कृष्ण और सुदामा की मित्रता की कथा सुनाई गई

by khabre Aap Tak
18 March 2026
भागवत कथा में परीक्षित जन्म की कथा सुनाई गई 
छत्तीसगढ़

भागवत कथा में परीक्षित जन्म की कथा सुनाई गई 

by khabre Aap Tak
18 March 2026
सती चरित्र व बालक ध्रुव की कथा सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु
छत्तीसगढ़

सती चरित्र व बालक ध्रुव की कथा सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

by khabre Aap Tak
18 March 2026
भागवत कथा में श्रीकृष्ण बाल लीला का वर्णन सुन श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हुए
छत्तीसगढ़

भागवत कथा में श्रीकृष्ण बाल लीला का वर्णन सुन श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हुए

by khabre Aap Tak
18 March 2026
छत्तीसगढ़

अहिल्दा में सात दिवसीय सतनाम भजन प्रतियोगिता का आयोजन कल से

by khabre Aap Tak
18 March 2026
Next Post
मोबाइल का प्रयोग बढ़ा रहा सिर दर्द और कमजोर कर रहा आंखों की रोशनी

मोबाइल का प्रयोग बढ़ा रहा सिर दर्द और कमजोर कर रहा आंखों की रोशनी

छत्तीसगढ़ ख़बरें

भागवत कथा में परीक्षित जन्म की कथा सुनाई गई 

सती चरित्र व बालक ध्रुव की कथा सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

भागवत कथा में श्रीकृष्ण बाल लीला का वर्णन सुन श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हुए

अहिल्दा में सात दिवसीय सतनाम भजन प्रतियोगिता का आयोजन कल से

भागवत कथा में श्रीकृष्ण रुक्मिणी विवाह का वर्णन

राजनीति ख़बरें

संत रामपाल महाराज के सानिध्य में संपन्न हुआ विशाल समागम

khabreaaptak.com

Fagulal Ratre

Viil, korda, post- lawan, dist balauda bazar pin 493526

Mobile: 7354797979, 9977329502
Email: fagulawan@gmail.com

Recent News

श्रीमद भागवत कथा में भगवान कृष्ण और सुदामा की मित्रता की कथा सुनाई गई

श्रीमद भागवत कथा में भगवान कृष्ण और सुदामा की मित्रता की कथा सुनाई गई

18 March 2026
भागवत कथा में परीक्षित जन्म की कथा सुनाई गई 

भागवत कथा में परीक्षित जन्म की कथा सुनाई गई 

18 March 2026
सती चरित्र व बालक ध्रुव की कथा सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

सती चरित्र व बालक ध्रुव की कथा सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

18 March 2026
भागवत कथा में श्रीकृष्ण बाल लीला का वर्णन सुन श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हुए

भागवत कथा में श्रीकृष्ण बाल लीला का वर्णन सुन श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हुए

18 March 2026

अहिल्दा में सात दिवसीय सतनाम भजन प्रतियोगिता का आयोजन कल से

18 March 2026

Calendar

March 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031 
« Feb    

Copyright © 2023 - KhabreAapTak.com | All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • क्राइम
  • खेल
  • जॉब्स एंड एजुकेशन
  • सामाजिक
  • हेल्थ
  • Contact us

Copyright © 2023 - KhabreAapTak.com | All Rights Reserved