बलौदाबाजार,
फागुलाल रात्रे, लवन।
एक फरवरी को सिटी कोतवाली के सामने सामाजिक भवन में जिला धोबी समाज के पदाधिकारियो का बैठक रखा गया था। शुभारंभ राम जानकी और समाज के इष्ट देव स्वच्छता के जनक संत गाडगे जी महाराज की छायाचित्र पर पुष्प गुच्छ अर्पित कर एवम श्रीफल तोड़कर किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्रीराम रजक के द्वारा किया गया। बैठक में 20 लाख की लागत से बनी समाज के नवनिर्मित सामाजिक भवन का लोकार्पण 10 फरवरी को दोपहर 12 बजे राजस्व. खेलकूद युवा कल्याण एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंकराम वर्मा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न होना है। इस पर चर्चा किया गया। इसके बाद सर्किट हाउस में मंत्री टंकराम वर्मा से जिला धोबी समाज के पदाधिकारियो के द्वारा सौजन्य मुलाकात किया गया। मुलाकात के दौरान रजक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष लोकेश कनौजे जिला अध्यक्ष श्रीराम रजक प्रदेश संरक्षक झड़ी राम कन्नौजे प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं आईटी सेल प्रदेश अध्यक्ष कमलेश रजक प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जगदीश कनौजे जिला सचिव मनोज निर्मलकर कर्मचारी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष बालकुमार रजक युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष उमाशंकर कर्ष आईटी सेल जिला अध्यक्ष महेंद्र रजक केंद्रीय सचिव ईश्वर चंद्र विद्यासागर कनौजे केंद्रीय कोषाध्यक्ष रोशन कनौजे वरिष्ठ सलाहकार संतराम कन्नौजे राज प्रधान आजू राम कनौजे शहर अध्यक्ष तिलक कन्नौजे ग्राम प्रमुख थानेश्वर कनौजे जिला कार्यकारिणी सदस्य अश्वनी रजक अरुण कन्नौजे रामकुमार कन्नौजे कुलदीप कन्नौजे संजय रजक बिशा बाई कन्नौजे प्रमुख रूप से उपस्थित थे।