बलौदाबाजार,
फागुलाल रात्रे, लवन।
फागुलाल रात्रे, लवन।
क्षेत्र के गांव कैलाशगढ़ में रामसागरा तालाब पार में शनि देव महराज की मुर्ती स्थापित कर प्राण-प्रतिष्ठा की गई। यह मुर्ती गांव की स्व सहायता महिला समुह जय संतोषी मा स्व सहायता समूह की अध्यक्ष बिन्दाबाई मानिकपुरी, सचिव मंगली बाइ्र निषाद, जय मां दुर्गा स्व सहायता समूह की अध्यक्ष धानबाई मानिकपुरी सचिव बिसमत बाई चतुर्वेदी, जय मां गंगा स्व सहायता महिला समूह अध्यक्ष ईश्वरीबाई ध्रुव, शारदा बाई निषाद सभी के द्वारा संयुक्त रूप से उक्त मुर्ती की स्थापना की गई। इस दौरान उपसरपंच सहोद्रा महासिंग यादव, ग्राम अध्यक्ष कांशीराम विश्वकर्मा, पंच मिनेन्द्र ध्रुव, कन्हैया लाल निषाद, शिव कुमार निषाद, लतेलू पाण्डे, सुखचंद विश्वकर्मा, फागुराम निषाद, नोखराम पांडे, कुबेर सिंह योगी एवं समस्त ग्रामवासीगण उपस्थिति एवं सहयोग रहा।