बलौदाबाजार,
फागुलाल रात्रे, लवन।
फागुलाल रात्रे, लवन।
पांच अप्रैल को जिला मुख्यालय ऑडोटोरियम में मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण सम्मान समारोह 2024-25 का कार्यक्रम टंकराम वर्मा कैबिनेट मंत्री छ. ग. शासन के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया था। जिसमें लवन तहसील अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सिंघारी में पदस्थ शिक्षक विशेषर साहू को यह सम्मान प्रदान किया गया। ज्ञात हो कि यह सम्मान विशेष रचनात्मक एवं अकादमिक प्रयासों के लिए दिया जाता है। यह सम्मान पाकर विशेषर साहू ने प्रसन्नता व्यक्त किया। श्री साहू को सम्मान मिलने पर शुभकामना एवं बधाई प्रेषित करने वालों का तांता लगा रहा। जिसमे प्रमुख रूप से संकुल प्राचार्य सुरेश कुमार साहू संकुल समन्वयक गुरुदयाल कैवर्त प्रधानपाठक द्वय उत्तरा साहू करनलाल चंद्राकर आशीष तिवारी दिलीप सिंह योगेश साहू ( व्याख्याता) ग्राम पंचायत सिंघारी के सरपंच विश्व कुमार पटेल उपसरपंच रामप्यारे पटेल पूर्व सरपंच पार्वती रात्रे फुलसाय साहू उदल प्रसाद साहू जनपद सदस्य श्रीमती उषा रामाधार साहू तुरमा सरपंच श्रीमती फुलेश्वरी धन्नु बंजारे डेविड प्रजापति शिक्षकों में ताम्रध्वज पटेल जयंत वर्मा नरेन्द्र साहू नंदू साहू पुष्पा साहू चंद्र किरण साहू प्रेमलता ठाकुर शिवनारायण पैकरा विजय सिंह नारायण सिंह हरप्रसाद कश्यप टीकाराम जांगड़े पालकों में प्रेमराम वर्मा लोकनाथ साहू योगेन्द्र बंजारे मालिक राम वर्मा तामरज साहू तुषार साहू फाल्गुनी साहू रोहित साहू सोनू साहू आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कर प्रसन्नता जताई।